Tue 11 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सनातन यात्रा में बांग्लादेशी हिन्दुओं के समर्थन में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Pragya News 24

Sat, Dec 14, 2024
Post views : 104
  • श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम के उपरान्त बाह क्षेत्र में आचार्य देवकी नन्दन ठाकुर के समर्थन में निकाली गई सनातन यात्रा
  • पीड़ित बंगालदेशी भाई बहनों को भारत लाने व भारत में धुसपैठिए बंगलादेशियों को बाहर निकालने की उठी मांग, खूब लगे भागवान राम के जयकारे

आगरा। हम हिन्दू एक सब एक हैं…, बांग्लादेशी भाई बहनों हम तुम्हारे साथ हैं, जय श्रीराम और जय बजरंग बली के जयकारों संग बांग्लादेश में पीड़ित हिन्दू भाई बहनों के समर्थन में हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ा। बाह में आयोजित आचार्य देवकी नन्दन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम के उपरान्त कथा स्थल से बाह कस्बा तक सनातन यात्रा का आयोजन आचार्य देवकी नन्दन ठाकुर के नेतृत्व में किया गया।

हाथों में भगवा ध्वज लिए और हिन्दु एकता व बांग्लादेशिी के सहयोग के नारे लगाते हुए मानों सम्पूर्ण गांव के लोग शामिल होने यात्रा में पहुंच गए। इस मौके पर आचार्य देवकी नन्दन ने कहा कि हमें बांग्लादेशी हिन्दुओं तक ही नहीं बल्कि अत्याचारियों तक भी यह संदेश पहुंचाना है कि हिन्दू एक हैं और हमेशा एक दूसरे के यहयोग के लिए साथ खड़े हैं। हिन्दुओं के अहिंसावादी और शांति प्रिय होने के कारण हिन्दुओं को कमजोर समझने की भूल न की जाए। यात्रा में युवाओं के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी भारी संख्या में शामिल हुए। अनुमानित तौर पर लगभग 50 हजार लोगों शामिल थे सनातन यात्रा में।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव खेड़िया, ऋषि सेथिया, अनिल सोमानी, गौरव, संदीप राजा, उज्ज्वल अरोरा, दिनेश सुरेखा, राहुल गर्ग, सोमित जैन, ईश्वर वर्मा, मनीष राठी, श्याम लाडिया, विकास, पवन ओझा, सूर्य गट्टानी, प्रतिमा आदि मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन