Wed 28 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ब्रज प्रदेश की नई कार्यकारिणी के साथ, शहर व जिला पदाधिकारियों ने भी ली शपथ

Pragya News 24

Sun, Jul 13, 2025
Post views : 138
  • संगठन को मजबूत बनाने व नई दिशा प्रदान करने पर किया गया चिन्तन

आगरा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति में सर्व सम्मति से तय हुआ कि ब्रज प्रदेश के विभिन्न जिलों (आगरा, अलीगड़, मथुरा, बरेली आदि) में अग्रमहाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल समाज राष्ट्र भक्त व सबको साथ लेकर चलने वाला समाज है। हमारी उदारता को अब तक हमारी कमजोरी माना गया। इसीलिए 10 करोड़ की आबादी वाले अग्रसमाज के युवाओं में मन में पीड़ा और गुस्सा है, कि उन्हें राजनीति में स्थान नहीं मिलता। महाकुम्भ के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर हम अपना हक मांगेंगे।
ग्रीन वैली, शास्त्रीपुरम में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के ब्रज प्रदेश के शपथ ग्रहण समारोह व चिन्तन बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि संगठन के प्रयास के उप्र, हरियाणा व केन्द्र में व्यापारिक कल्याण बोर्ड बना। देश में 45 आयोग हैं। देश के 30 करोड़ व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उप्र व केन्द्र में व्यापारिक कल्याण आयोग बनना चाहिए। जिससे भारत दुनियां का सबसे बड़ी ताकत बन सके। सभी बेरोजगारों को सरकार नौकरी नहीं दे सकती। सरकार की व्यापार व उद्योग नीति सरल हो जाए तो देश की बेरोजगारी भी दूर हो जाएगी। कहा कि अग्रोहा धाम हमारी आस्था, श्रद्धा और भक्ति का केन्द्र है। पित्रों का स्थान है। कलयुग में सनातम धर्म की नींव अग्रोहा में रखी गई। जिसे विदेशी ताकतों ने उजाड़ दिया। अब समय आ गया है कि सनातन व संत और भारत सरकार भी चाहती है, इसीलिए एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा गया। किले की खुदाई का काम शुरु हो चुका है। हरियाणा की पाठ्य पुस्तकों में अग्रसेन जी का पाठ्यक्रम लागू हो चुका है। अग्रोहा को रेल से जोड़ने का भी निर्णय हो चुका है। अग्रोहा में अमित शाह ने 18 फुट ऊंची महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण कर प्रमाणित कर दिया कि देश व केन्द्र सरकार चाहती है कि अग्रोहा विश्व का सबसे बड़ा हेरीटेज, धार्मिक व पर्यटन स्थल बने।

चिंतन बैठक में राष्ट्रीय मंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विनय अग्रवाल ने कहा अग्रवाल समाज को अपना राजनीतिक सम्मान बचाने के लिए फ्लोटिंग वोट बनना पड़ेगा और समाज के नेताओं को क्यू में लगना बंद करना चाहिए। महाराजा अग्रसेन का समाज सबसे बड़ा समाजवाद था और समाज को समाजवाद अपनाना पड़ेगा।
ब्रज क्षेत्र के चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने कहा हिंदू सम्राट डॉ अशोक सिंघल की प्रतिमा अयोध्या मंदिर में क्यों नहीं लगाई जा रही। अग्रवाल वैश्य समाज का मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं हो सकता। हमारे समाज को भी सर संघ संचालक बनाना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रामकिशन अग्रवाल, तरुण सेठ, उमेश अग्रवाल, मुकेश बंसल, योगेन्द्र कुमार, मुरारीलाल गोयल, संजय सिंघल, हेमलता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, सुधीर गर्ग चेयरमैन ,दिनेश गोयल खेरागढ़, मुकेश बंसल,योगेंद्र गोयल,राकेश अग्रवाल,संजय अग्रवाल, तनुज गर्ग, नीरज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, गणेश बंसल, अम्बुज अग्रवाल, शकुन बंसल, सौरभ जैन, विभु सिंघल, कपिल अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अजय अग्रवाल मघटई, विपिन अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, मंजू बंसल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल ने किया।

महाराजा अग्रसेन के जयकारों संग हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महाराजा अग्रसेन के जयकारों से सम्पूर्ण परिसर गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर मुख्य रूप से तपन ग्रुप के सुरेश चंद गर्ग, रीतेश अग्रवाल, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल, प्रमोद सिंघल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विनय अग्रवाल (चैन वाले), चेयरमैन विनोद कुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे। श्री अग्रसेन फाऊंडेशन एवं अग्रोहा शक्ति पीठ स्थल के ट्रस्टी सुरेश चंद्र गर्ग तपन ग्रुप, प्रमोद सिंघल ग्रीन वैली, छोटेलाल बंसल ने ट्रस्टी की मेंबरशिप 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। समाजसेवी अजय अग्रवाल मकई ने महालक्ष्मी मंदिर के लिए 1 किलो चांदी देने की घोषणा की। स्वर्गीय दिनेश बंसल कातिब के पुत्र शकुन बंसल ने कमरा निर्माण करने की घोषणा की।

रात में नहीं दिन में हो विवाह
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने में सबसे प्रथम रात के फेरे बंद होने चाहिए। दिन में शादियां होनी चाहिए जिससे शादी में खर्चा कम हो। मुगल काल में जब डोलियां लुटती थीं, तब रात में शादियों का प्रचलन बढ़ा। कहा समाज के हितों की चिन्ता करके समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलना ही उद्देश्य है।

समारोह में 14 जिलों के 800 से अधिक लोगों ने लिया भाग
शपथ ग्रहण समारोह व चिन्तन शिविर में ब्रज प्रदेश के 14 जिलों (मैनपुरी, बरेली, हाथरस, मथुरा, शाहजहांपुर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, पीलीभीत आदि…) के 800 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें समाज की व्यापारिक, सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन को मजबूत करने व नई दिशा प्रदान करने पर चिन्तन किया गया। ब्रज प्रदेश की नई कार्यकारिणी संग शहर व जिले के पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की। जिसमें मुख्य रूप से किशन विहारी गर्ग, सुनील अग्रवाल, राजेश बंसल, जानकी प्रसाद गर्ग, सुरेन्द्र प्रकाश अग्रवाल, अवनीश बंसल, राजनारायण खेमका, लोकेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, शशिभानू गर्ग, दामोदर प्रसाद अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, रजत अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, गणेश बंसल, राजकुमार गर्ग थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन