Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रागेंद्र स्वरूप स्कूल के बच्चों ने उकेरी हर युग के भारत की तस्वीर, “युगांतर” के हर दृश्य ने किया मंत्रमुग्ध

• “युगांतर” थीम पर आयोजित हुआ रागेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
• 2022-23 के आईसीएसई एवं आईएससी टॉपर्स संग मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
• वार्षिकोत्सव के माध्यम से बच्चों ने जाना भारत का इतिहास, बोले बनाएंगे फिर से सोने की चिड़िया

आगरा। ये युग देश के विकास का, विश्व पटल पर खोई पहचान को फिर एक बार बनाने का। जो युग स्वर्णिम कहलाता है, उसी युग को आधुनिक परिवेश में फिर दोहराने का….यूं तो जो ये बात बार-बार दोहरा रहे थे उन्हें नौनिहाल कहा जाता है, देश का भविष्य कहा जाता है किंतु रागेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देश के आदर्श नागरिक की तरह इस बात को सत्य करने का बीड़ा उठाया।

आवास विकास कॉलोनी स्थित रागेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियां देते बच्चे।

गुरुवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित रागेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। “युगांतर” थीम पर आयोजित वार्षिकोत्सव में देश के इतिहास, वर्तमान और भविष्य की झांकी का परिदृश्य बच्चों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना और स्वागत गान से हुआ। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, विशिष्ट अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर, मजिस्ट्रेट मुकेश प्रकाश शर्मा, स्कूल डायरेक्टर डॉ अलकशैंद्र स्वरूप, पार्षद गौरव शर्मा, रिनेश मित्तल, एसएचओ सिकंदरा नीरज शर्मा, प्रतिभा जिंदल, डॉ नकुल गौतम ने दीप प्रज्जवलन किया।

प्रधानाचार्य गुरलीन कौर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि भारत के वैभव और प्रतिभाओं के कारण ही इसे सोने की चिड़िया कहा जाता था। ब्रिटिश हुकूमत ने इसे भले ही दासता की जंजीरों में कैद किया लेकिन सभ्यता और संस्कृति को कैद नहीं कर सके। बच्चों को युगांतर का अर्थ समझाने का अर्थ उन्हें देशभक्ति और देश के विकास से पूर्णरूप से जोड़ना है।

आवास विकास कॉलोनी स्थित रागेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियां देते बच्चे।

किंडरवर्ल्ड डांस के बाद बच्चों ने तीन युगों का परिदृश्य प्रस्तुत करते हुए एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य नाटिका में बच्चों के भाव हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रहे थे। एक ओर बच्चों की मधुर वाणी से देशभक्ति के गीत उपस्थितजनों को मोहित कर रहे थे तो वहीं विद्यालय बैंड ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य साम्राज्य और कथक नृत्य के माध्यम से देश के प्राचीन वैभव और रानी लक्ष्मीबाई नाटिका से देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की झलक प्रस्तुत की गयी। ब्रिटिश शासन को मामा मिया नृत्य से दृशाया गया। गांधी जी नाट्य मंचन, जलियावाला बाग कांड के बाद हर दर्शक उस वक्त जोश से भर उठा जब अर्जन वैली गीत पर स्वतंत्रता की लड़ाई से जुड़ा। विभाजन का दंश, देश रंगीला, वंदे मातरम, स्वरांजिल, हरित क्रांति, न्यूक्लियर क्रांति से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुए जी 20 की गौरव गाथा को मंचित किया गया। गुजराती और कश्मीरी नृत्य प्रस्तुतियों ने देश की विविधता को दिखाया।

कार्यक्रम में 2022-2023 के दसवीं एवं बारहवीं आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड टॉपर्स और विषयवार शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा 1 से 12 तक के मेधावी छात्र एवं छात्राओं को भी पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। आगरा के सभी प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, विद्यालय के भूतपूर्व शिक्षक और छात्रगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन