Mon 10 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: क्रिसमस कार्निवल में बाल प्रतिभाओं को मिला मंच, नौनिहालों ने मचाया धमाल

फेडरेशन आफ प्राइमरी एंड प्री प्राइमरी स्कूल और एजुकेशन बॉक्स ने आयोजित किया क्रिसमस कार्निवल 2023
दो से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों ने टैलेंट हंट प्रतियोगताओं में दिखाया छुपा हुनर, सेंटा ने बांटे ढेरों उपहार

आगरा। जिंगल-जिंगल बेल, जिंगल बेल की धुन और एक के बाद एक मंच पर दिखता नौनिहालों की छुपी प्रतिभा का जुनून। रैंप शो हो या डांस या फिर हो फैंसी ड्रेस के माध्यम से सामाजिक संदेश की पहल, हर प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक प्रतिभा को मिल रहा था मंच।

खंदारी स्थित आरबीएस सभागार में फेडरेशन आफ प्राइमरी एंड प्राइमरी स्कूल और एजुकेशन बॉक्स संस्था द्वारा आयोजित क्रिसमस कार्निवल 2023 में प्रस्तुतियां देते बच्चे।

क्रिसमस के अवसर पर फेडरेशन आफ प्राइमरी एंड प्री प्राइमरी स्कूल और एजुकेशन बॉक्स के संयुक्त तत्वावधान में क्रिसमस कार्निवल 2023 का आयोजन किया गया। खंदारी स्थित आरबीएस सभागार में हुए कार्निवल का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। निदेशक अभिषेक गुप्ता ने कहा कि हर बच्चा ढेरों प्रतिभाओं का धनी होता है लेकिन किसी एक प्रतिभा के कारण वो जीवन में अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। उन्होंने माता पिता बच्चों की उसी प्रतिभा को निखारने की सलाह दी।

एजुकेशन बॉक्स संस्था के अध्यक्ष लव अग्रवाल ने बताया कि क्रिसमस कार्निवल में 2 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, कलरिंग, शो एंड टैल, ड्रॉइंग एंड कलरिंग और शो योर टैलेंट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के ग्रुप ए में दर्शित और ग्रुप बी में गर्व प्रथम, कलरिंग प्रतियोगिता में ग्रुप ए में इकिशा और ग्रुप बी में निधि प्रथम, शो एंड टैल के ग्रुप ए में गर्व और ग्रुप बी में अविका प्रथम, ड्राइंग एवं कलरिंग ग्रुप ए में जियाना और ग्रुप बी में अनिशा प्रथम रहे। शो योर टैलेंट प्रतियोगिता में आठ से 14 वर्ष तक के बच्चों ने अपने विशेष गुणों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं के साथ ही बच्चों ने झूले और विविध खेलों का भी भरपूर आनंद लिया। रेड एंड व्हाइट कलर थीम में ड्रेसअप होकर आए बच्चों के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान खिल गई जब सेंटा क्लॉज ने उपहारों की बौछार की।

इस अवसर पर व्यवस्थाएं निदेशक अभिषेक गुप्ता, विवेक गर्ग, एजुकेशन बॉक्स के अध्यक्ष लव अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक विदित सिंघल, यामिनी गुप्ता, पायल गर्ग, हर्षिता जैसवाल, निधि अग्रवाल, डॉ सपना गोयल, मोहक अग्रवाल, ममता अग्रवाल आदि ने संभालीं। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की अहम भूमिका सिमरन अवतानी, डॉ सपना गोयल, निधि अग्रवाल और मेघना मिड्डा की रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन