Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा किले में गूंजेंगी छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा, 19 फरवरी को आगरा किले में होगा शिवजन्मोत्सव का आयोजन

Pragya News 24

Tue, Feb 18, 2025
Post views : 40
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे व फिल्म अभिनेता विकी कौशल सहित देश के दिग्गज राजनीतिज्ञ व गणमान्य लोग लेंगे हिस्सा

आगरा। आगरा के ऐतिहासिक लाल किले में लगातार तीसरे साल धूमधाम से मनाई जाएगी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती। आगरा किला गूंज उठेगा छत्रपति शिवाजी महाराज की जय जयकारों से। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे, अभिनेता विकी कौशल आदि मान्यवर होंगे मुख्य अतिथि।
यह जानकारी फतेहाबाद रोड स्थित होटल समोवर में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान, महाराष्ट्र के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने दी। कहा संपूर्ण भारतवर्ष के आदर्श, लोकहितकारी महान राजा, अतुलनीय धैर्यशाली योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को शाम 6 बजे से पिछले वर्ष की तरह धूमधाम से आगरा किले में मनाई जाएगी। आगरा मे छत्रपति शिवाजी महाराज ने अस्मिता और स्वाभिमान का प्रदर्शन औरंगजेब के दरबार में किया, उसी आगरा मे छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती होगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, ‘‘छावा’’ चित्रपट मे छत्रपती संभाजी महाराज की भूमिका करने वाले प्रख्यात अभिनेता विकी कौशल आदि समारोह के प्रमुख अतिथि होंगे। छत्रपति संभाजी नगर स्थित अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान और आर.आर.पाटील फाऊंडेशन इस शिवजयंती समारोह के आयोजक है। प्रतापराव जाधव, केंद्रीय मंत्री आयुष (स्वतंत्र कार्यभार) रावसाहेब दानवे माजी केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार, महाराष्ट्र के उद्योग और मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत, विधायक डॉ.परिणय फुके, केंद्रीय राज्यमंत्री मत्सव्यवसाय, पशुसंवर्धन और दुग्ध विकास एस.पी. सिंह बघेल, राजकुमार चाहर सांसद फतेहपुर सीकरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन में आगरा से औरंगजेब के कैद से बचकर निकलना एक महत्वपूर्ण अध्याय है। शिवाजी महाराज का स्वाभिमान, अतुल्य साहस, युद्ध निपुणता इस सब की यह मिसाल है।

अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी संपूर्ण देश के आदर्श है। उनका कार्य, उनका कर्तव्य नई पीढ़ी के सामने रखने के लिए हमने आगरा मे शिवजयंती का आयोजन किया है, शिवाजी महाराज का संदेश पूरे भारतवर्ष तक पहुंचे यही हमारा प्रयास है। पिछले दो साल के आयोजन सफल रहे, इस साल का आयोजन भी सभी आगरावासियों के सहयोग से शानदार रहेगा, ऐसा हमे विश्वास है।’’

यह होगी कार्यक्रम की रूपरेखा
शाम 6ः00 बजे स्वागत गीत गायन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, उसके बाद अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल अतिथियों का स्वागत करेंगे और दीप प्रज्वलन होगा। उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज का पवाड़ा सादर होगा। उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य ‘‘पालना’’ गीत सादर होगा। महाराष्ट्र सरकार का राज्य गीत ‘‘गर्जा महाराष्ट्र माझा’’ का प्रस्तुतीकरण भी होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगो का नाट्यरुपांतरण और ‘अफझलखान वध’ इस समारोह का मुख्य आकर्षण होगा।

कोल्हापुर का सब्यसाची गुरुकुल ‘‘मर्दानी खेल’’ प्रस्तुत करेगा। उसके बाद विविध मान्यवर अतिथियों का मार्गदर्शन होगा, दीपोत्सव, डिजिटल आतिशबाजी और छत्रपति शिवाजी महाराज के जयकारों साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। राष्ट्रगीत से ‘शिवजन्मोत्सव भारतवर्ष का’ का समापन होगा।

आगरा किले में होने वाले इस समारोह में एक करोड़ से ज्यादा शिवप्रेमी डिजिटली फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब के माध्यम से जुड़ेंगे। सोशल मीडिया पर इस शिवजयंती समारोह का सीधा प्रसारण होगा। विविध न्यूज़ चैनल पर भी यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा। साथ ही साथ महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में बड़े एलईडी स्क्रीन लगाकर इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए शिवप्रेमियों आगरा लेकर जाने का भी प्रबंधन अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान की तरफ से किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन