Tue 11 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लॉयंस क्लब विशाल के स्वास्थ्य मेले में 1100 लोगों ने लिया चिकित्सकीय लाभ

  • बटेश्वर के दिगम्बर जैन मंदिर में लगा विशाल स्वास्थ चिकित्सा एवं परामर्श शिविर
  • मधुमेह जागरुकता शिविर में विभिन्न चिकित्सकीय जांच, ग्रामीणाें को किया जागरुक
  • चलो गांव की ओर जन जागृति अभियान के अंतर्गत 22 वर्षाें से की जा रही ग्रामीणाें की सेवा

आगरा। चलो गांव की ओर जन जागृति अभियान के अंतर्गत लॉयंस क्लब विशाल ने एक बार फिर आगरा के ग्रामीण अंचल में विशाल स्वास्थ्य मेला लगाया। जैन तीर्थ स्थल शौरीपुर बटेश्वर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में में 1100 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया । इस मौके पर मरीजों की बीमारियों की निशुल्क जांच भी की गई।

अध्यक्ष हेमेंद्र अग्रवाल ने बताया कि लॉयंस क्लब विशाल विगत 22 वर्षाें से आगरा शहर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में चलो गांव की ओर जन जागृति अभियान चला रहा है। जिसके अंतर्गत ग्रामीणाें को मधुमेह के प्रति जागरुक किया जाता है। इस वर्ष ये अभियान रिसर्च सोसायटी फॉर द स्टडी आफ डायबिटीज इन इंडिया यूपी चैप्टर (आरएसएसडीआइ) के सहयोग से बटेश्वर में आयोजित किया गया है। लायंस क्लब विशाल के साथ सहयोग करते हुए आरएसएसडीआइ संस्था ने बटेश्वर गांव को गोद लिया है। एक वर्ष तक प्रत्येक माह यहां स्वास्थ शिविर लगाया जाएगा।

वरिष्ठ सदस्य एवं संयोजक डॉ अरविंद जैन ने बताया कि मधुमेह विभिन्न बीमारियों की मुख्य जड़ है। इसके प्रति जरा सी असवाधानी गंभीर रोग दे सकती है। मधुमेह के कारण होने वाली परेशानियों के सावधान करते हुए शिविर में नेत्र, दंत, नस, हड्डी, आंख− कान और गला रोग के विशेषज्ञों ने परामर्श दिया है। साथ ही महंगी जांचे भी पूर्ण रूप से निःशुल्क की गई है। जिसमें लीवर, नेत्र, फाइब्रो स्कैन, कैल्शियम, कॉर्डियोग्राम, मधुमेह, नसों की जांच निःशुल्क की गई। ग्रामीणाें को ग्लूकोमीटर से मधुमेह की जांच करना भी सिखाया गया। साथ ही उचित आहार सेवन की जानकारी दी गई।

वरिष्ठ सदस्य अजय बंसल ने बताया कि जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर कैंप लगाकर उन लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया गया है जो कहीं ना कहीं अच्छी चिकित्सा सुविधा से वंचित थे।

कैंप संयोजक सीए राकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में डॉ हिमांशु यादव, डॉ सुनील बंसल, डॉ प्रभात अग्रवाल, डॉ तपिश साहू, डॉ शुभम जैन, डॉ कौस्तुभ साने, डॉ वैभव गर्ग, डॉ अतुल जैन, डॉ विजय गुप्ता ने सेवा भाव से स्वास्थ्य मेले में अपनी सेवाएं दीं।

लाल हमें कब है गई शुगर
बटेश्वर के पास के गांव से आई 62 वर्षीय रामवती कि जब डायबिटीज जांच की गई तो पता चला के उन्हें शुगर है जैसे ही चिकित्सक ने उन्हें बताया कि माताजी आपको डायबिटीज है तो वह अचंभित होते हुए बोली लाल रे हमें कब है गई सुबह पतो ही नहीं चलो। ऐसे ही कई मरीज स्वस्थ शरीर में पहुंचे जिन्हें पहले से अपने शरीर में पनप रही बीमारी के बारे में पता नहीं था।

चिकित्सकों ने ग्रामीणों को किया जागरूक
लायंस क्लब विशाल द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मेले में विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डॉ अरविंद जैन ने कहा बदलते हुए खानपान और जीवन शैली की वजह से अब ग्रामीण क्षेत्र में भी डायबिटीज की बीमारी पैर प्रसार रही है। समय रहते जांच और फिर सावधानी से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। इसी तरह अन्य रोगों के प्रति भी ग्रामीण लोगों को सजग किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सचिव सुनील बंसल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन