Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता सहित 11 महानुभावों को होटल लेमन ट्री में मिलेगा बेस्ट फादर अवार्ड

Pragya News 24

Sat, Jun 14, 2025
Post views : 91
  • अफलातून आगरा फाउंडेशन इस बार भी एक पहल के साथ फादर्स डे पर करेगा सर्वश्रेष्ठ पिताओं को नमन
  • देहदानी डॉ. राम अवतार शर्मा को मरणोपरांत मिलेगा बेस्ट फादर अवार्ड

आगरा। डाबर शूज एवं पार्क एक्सपोर्ट्स के सहयोग से अफलातून आगरा फाउंडेशन द्वारा एक पहल बीआर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के साथ बेस्ट फादर अवार्ड-2025 सीजन-4 का आयोजन 15 जून, रविवार को दोपहर 3:30 बजे से खंदारी स्थित होटल लेमन ट्री में किया जाएगा। न्यू आगरा स्थित होटल पूनम प्लाजा में समाजसेवी आयोजकों सँग निर्णायक मंडल ने यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया।

अफलातून आगरा फाउंडेशन के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक राजकुमार उप्पल तथा एक पहल के मनीष राय ने बताया कि इस बार देहदानी और प्रमुख समाजसेवी स्व. डॉ. राम अवतार शर्मा जी को मरणोपरांत बेस्ट फादर अवार्ड प्रदान किया जाएगा। साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता, नेशनल क्रिकेटर राशि कनौजिया के पिता अशोक कनौजिया, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. सुशील गुप्ता, जनकपुरी महोत्सव समिति कमला नगर के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल, महेश मित्तल, तरुण शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, नत्थी लाल यादव और डॉ. जेपी गुरबख्शानी सहित 11 महानुभावों को बेस्ट फादर अवार्ड दिया जाएगा।

संरक्षक सुधीर भोजवानी एवं मार्गदर्शक आदर्श नंदन गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री और आगरा के लोकप्रिय सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन तथा एफमेक के अध्यक्ष पूरन डाबर अध्यक्षता करेंगे। पार्क एक्सपोर्ट्स के एमडी नजीर अहमद विशिष्ट अतिथि और लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता स्वागताध्यक्ष रहेंगे।

समाजसेवी सुशील नोतनानी, सुधीर भोजवानी, संयोजक राजकुमार उप्पल, आदर्श नंदन गुप्ता, मोहित उप्पल, मनीष राय, शीतल उप्पल भी इस दौरान शामिल रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन