Mon 21 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 20 से 28 सितंबर तक कोठी मीना बाजार (चित्रकूट धाम) में बहेगी राम रसधार

Pragya News 24

Mon, Sep 18, 2023
Post views : 179
आगरा। श्री कामतानाथ सेवा समिति के बैनर तले 20 से 28 सितंबर तक चित्रकूट धाम कोठी मीना बाजार में 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। श्री कामदगिरि पीठाधीश्वर जगतगुरु रामनंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का वाचन होगा। नौ दिवसीय कथा में व्यास पीठ से भगवान श्री राम कथा के अंतर्गत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन चरित्र का वर्णन किया जाएगा। यह जानकारी लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राम सेवक शर्मा, महामंत्री धर्मन्द्र कुमार त्यागी व रामवीर सिंह चाहर ने दी। 3100 कलशों के साथ निकलेगी कलश यात्रा श्री राम कथा के लिए कलश यात्रा 19 सितंबर को प्रातः 8 बजे चिंता हरण मंदिर जयपुर हाउस से 3100 कलशों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर शहर वासियों को कथा अमृत पान के लिए प्रेरित करेगी। समिति के अध्यक्ष रामसेवक शर्मा जय भोले ने बताया कि श्री राम कथा में हर रोज दैनिक यजमान के साथ विशिष्ट अतिथि और मंदिरों के महंत, पीठाधीश्वर और संतों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। 19 सितम्बर को कलश यात्रा, प्रतिदिन प्रातः 9 से 11 बजे तक हवन यज्ञ पूजन, विश्वविश्यात गायक अजय याग्निक द्वारा 25 सितम्बर को शाम 5 बजे से सुन्दरकाण्ड का पाठ, 26 सितम्बर को मानस कवि सम्मेलन में अन्तर्राष्ट्रीय कवियों द्वारा शाम 5 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आज व्यासपीठ जगतगुरु स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन भी किया गया। बैठक आयोजित कर सभी कथा के लिए समिति के सदस्यों को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जयप्रकाश त्यागी, हाकिम सिंह त्यागी, शैलेन्द्र उपाध्याय, आलौकिक उपाध्याय वात्सल्य उपाध्याय, हरेन्द्र शर्मा, श्रीकांत त्यागी, गजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन