Mon 21 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गणेश चतुर्थी की धूम, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए भक्तों ने बनवाई अपने डिजाइन की मूर्तियां

Pragya News 24

Tue, Sep 19, 2023
Post views : 175

आगरा। देशभर में गणेश चतुर्थी पर्व की धूम दिखाई दे रही है। चारों ओर सिर्फ एक ही आवाज सुनाई दे रही है ‘गणपति बप्पा मोरया’। भक्तों के हाथों में विघ्नहर्ता की छोटे से लेकर बड़ी प्रतिमाएं नजर आ रही है। यह भक्त विधि विधान से गणपति बप्पा को अपने घर या फिर कॉलोनी के पंडाल में विराजने के लिए लेकर जा रहे हैं। काफी भक्तों ने तो सुबह ही अपने घर पर विघ्नहर्ता को विराजमान कर दिया था। गणपति महोत्सव की आज से शुरुआत हो गई है और यह महोत्सव 10 दिनों तक चलेगा।

गणेश चतुर्थी पर्व की धूम अब देशभर में देखने को मिलती है। यह त्योहार पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं से बाजार पूरी तरह से सजे हुए नजर आ रहे हैं। बाजारों में भगवान गणेश की इको फ्रेंडली प्रतिमाओं की खूब डिमांड है। मूर्तिकारों ने भी मिट्टी की प्रतिमाएं बनाई है और उसमें पानी के रंगों का इस्तेमाल किया है जिससे विसर्जन के दौरान किसी तरह की परेशानियों का सामना भक्तों को ना करना पड़े। भक्त भी पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी और इको फ्रेंडली मूर्ति की डिमांड कर रहे हैं और अपने घर मिट्टी से बनी भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को ही लेकर जा रहे हैं।

बाजारों में रौनक

पिछले सालों की अपेक्षा इस बार बाजारों में अच्छी खासी रौनक देखने को मिल रही है। भक्त बढ़ चढ़कर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को खरीद कर उन्हें अपने घर विराजमान करने के लिए ले जा रहे हैं। मूर्तिकार राहुल ने बताया कि इस बार तो अन्य वर्षों की अपेक्षा इस बार अधिक डिमांड और ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। काफी लोगों ने तो अपने घर से भगवान श्री गणेश की ड्राइंग बनाकर लाऐ और उसके हिसाब से भी मूर्तियां बनवाई हैं। इस बार भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का बाजार काफी अच्छा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन