Mon 21 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कलश यात्रा में उमड़ा भक्ति का सैलाब, चित्रकूट धाम के रूप में सजा कोठी मीना बाजार

Pragya News 24

Tue, Sep 19, 2023
Post views : 166
आगरा। भक्ति का ऐसा सैलाब मानों पीताम्बर वस्त्र धारण कर गंगा नदी बह रही हो। बैंड बाजों संग भक्ति में झूमते गाते हजारों भक्त सिर पर पवित्र कलश लिए और रथ में सवार श्री कामदगिरि पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु रामनंदाचार्य स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य महाराज। श्रीकामतानाथ सेवा समिति द्वारा कोठी मीना बाजार (चित्रकूट धाम) में 20-28 सितम्बर तक आयोजित होने जा रही श्रीराम कथा के तहत आज भक्ति और उमंग के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बनारस से आए 21 ब्राह्मणों द्वारा कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कराए गए। जयपुर हाउस स्थित चिन्ताहरण मंदिर से कलश यात्रा का शुभारम्भ हुआ जिसने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कथा स्थल कोठी माना बाजार पर विराम लिया। प्रथम कलश मुख्य अतिथि विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने अपनी धर्मपत्नी सीमा उपाध्याय को प्रदान कर कलश यात्रा का शुभारम्भ किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया। रथ में सवार श्री कामदगिरि पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु रामनंदाचार्य स्वामी श्रीरामस्वरूपाचार्य महाराज के दर्शन और चरण स्पर्श को हर भक्त व्याकुल दिखा। 20-28 सितम्बर तक श्रीरामस्वरूपाचार्य महाराज के मुखारबिन्द से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम कथा की रसधारा बहेगी। कथा से पूर्व प्रतिदिन बनारस से आए 21 ब्राह्मणों द्वारा हवन यज्ञ कराया जाएगा। सुन्दरकाण्ड - कवि सम्मेलन का आयोजन 25 सितम्बर को विश्वविख्यात गायक अजय याग्निक द्वारा कथा स्थल पर शाम 5 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं 26 सितम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय कवियों द्वारा मानस कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष रामसेवक शर्मा, महामंत्री डॉ. धर्मेन्द्र कुमार त्यागी, रामवीर सिंह चाहर, अशोक कुमार फौजदार, दीनदयाल मित्तल, पं. किशोर लवानिया, मुख्य यजमान डॉ. जयप्रकाश त्यागी, मुरारीलाल त्यागी, श्रीकांत त्यागी, हाकिम सिंह त्यागी, शैलेन्द्र उपाध्याय, पिंकी त्यागी, बबिता पाठक, क्षमा शर्मा, रेनू शर्मा, रौनक शर्मा, गीता देवी, ओमवती देवी, वाणी शर्मा, ममता शर्मा, कल्पना, राकेश त्यागी, रजनी त्यागी, भावना, दुर्गेश, सरोज मंगल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन