Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की उठी मांग, चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान

Agra. पूरे देश में चल रही रामचरितमानस पर तमाम बहस के बाद अब हिंदूवादी संगठन रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग को लेकर सामने आए हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा और बजरंग सेना ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने हेतु सतत अभियान चलाने की बात कही है। अखिल भारत हिंदू महासभा और जय बजरंग सेना ने संयुक्त रूप से रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया है।

उन्होंने बताया कि कोठी मीना बाजार पर चल रही जगतगुरु राम स्वरूपानंद महाराज की रामकथा में अखिल भारत हिंदू महासभा रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने के लिए जन संवाद कार्यक्रम और जन जागरूकता अभियान चला रही है। जिसके अंतर्गत 25 सितंबर को रामचरित मानस की 1100 प्रतियों को सनातनियों में वितरित किया जाएगा।

जय बजरंग सेना के संयोजक नितिन उपाध्याय ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि लगातार पूरे देश में सनातनियों के ऊपर तमाम तरह के वैचारिक प्रहार किया जा रहे हैं। जिसको लेकर सनातनियों में रोष व्याप्त है। रामचरितमानस को लेकर हो रही आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ लगातार हिंदूवादी संगठन समय-समय पर अभियान चलाकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने का भी काम किया है। अब समय है कि रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाए जिसको लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा और बजरंग सेवा संयुक्त रूप से पूरे देश में अभियान चलाएगी।

अखिल भारत हिंदू महासभा और जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट का कहना था कि पिछले दिनों मंत्री स्टालिन ने भी रामचरितमानस को लेकर टिप्पणी की थी तो वहीं सपा नेता स्वामी प्रसाद हमेशा से रामचरितमानस को लेकर टिप्पणी करते हुए नजर आए हैं। ऐसे लोगों के लिए आगरा के पागलखाने में बेड बुक कर दिया है और जल्द ही उनका इलाज भी यहां करवाया जाएगा।

संजय जाट का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य और स्टालिन को आगरा लाने के लिए हवाई जहाज की टिकट भेजी गई थी लेकिन दोनों नेता अपना इलाज करने के लिए आगरा नहीं आए हैं। अब आगरा नगर निगम की स्वान पकड़ने वाली गाड़ी को भेजा जाएगा जिससे उन्हें पकड़ कर आगरा के मानसिक चिकित्सालय में लाया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन