Thu 29 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 'भाजपा सरकार जो मुफ़्त में राशन बाँट रही है वह आपके टैक्स का पैसा है' - मायावती

Pragya News 24

Sat, May 4, 2024
Post views : 217

Agra. केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार आपको मुफ्त में राशन दे रही है तो यह मत समझिए कि आप उस राशन के कर्जदार हैं और यह कर्ज आपको इस चुनाव में भाजपा को वोट देकर चुकाना है। सरकार जो मुफ्त राशन दे रही है वह आपके टैक्स के पैसे का है जो आप यूपी और केंद्र सरकार को टैक्स के रूप में दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जेब से मुफ्त राशन नहीं बांट रहे। इसीलिए वोट देते समय कई बातों को ध्यान में रखना है और वोट सिर्फ हाथी को ही देना है। मंच से मायावती ने भाजपा पर हमलावर होते हुए अपने समर्थकों को कुछ यू अंदाज में समझाया कि आखिरकार वोट कहां जाना है।

बसपा सुप्रीमो मायावती आज आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान पहुंची थी। उनके आगरा आगमन को लेकर बसपा पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों में भी खुशी की लहर थी बसपा सुप्रीमो को सुनने के लिए मानव जन सैलाब उम्र पड़ा था। जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर कोठी मीना बाजार पहुंच समर्थकौ ने नारेबाजी शुरू कर दी। मंच पर पहुंचे ही बसपा सुप्रीमो ने हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन किया। उसके बाद उन्होंने मंच से ही माइक संभाला। माइक संभालते ही उन्होंने पहले आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट से पूजा अमरोही, फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से रामनिवास शर्मा और फिर हाथरस सीट के प्रत्याशी के लिए जन समर्थन मांगा और अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस सपा और फिर भाजपा को आड़े हाथ लिया।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस सपा भाजपा से गठबंधन से नहीं बल्कि अकेले ही पूरी दमदारी के साथ लड़ रही है। हमने सभी समाज के लोगों को टिकट देकर सभी की भागीदारी सुनिश्चित की है। दलित वर्ग, एवं रिजर्व सीट पर एक विशेष वर्ग को नहीं बल्कि सभी वर्ग के लोगों को टिकट देने का काम किया है। आगरा के नगर निगम चुनाव में बाल्मीकि समाज को टिकट दिया। आगरा में जाटव समाज, हाथरस में धनगर समाज और फतेहपुर सीकरी से ब्राह्मण समाज को टिकट दिया है।

भीड़ को देखकर भरोसा हो गया है कि लोकसभा चुनाव में जीत की उम्मीद है। मैं कहना चाहूंगी कि आजादी के बाद कांग्रेस एवं भाजपा की सरकार रही लेकिन इनकी गलत नीतियों के चलते इन्हें बाहर होना पड़ा। आज भाजपा की सरकार है। इनकी सरकार में पूजीवाद, जातिवाद है पर चल रही है। इस बार भाजपा भी वापसी नहीं कर पाएगी। चुनाव पर गड़बड़ी की आशंका व्यक्ति करते हुए कहा कि अगर EVM में छेड़छाड़ नहीं हुई तो भाजपा वापसी नहीं कर पाएगी। भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है। यह सरकार धन्ना सेठो को ही तावज्जो देती है। यह लोग पैसे वाले धन्नासेठो को ही टिकट देते हैं। भाजपा भी कांग्रेस की तरह केंद्र की एजेंसियों को दुरपयोग करती है। बसपा सरकार ने अपने शासन में गरीबों, किसानों के हितों में काम किया है। बसपा ने हर वर्ग के लिए काम किया है वहीं भाजपा सरकार में आज भी गरीबों दलितों, पिछड़ो जन जातियों का उत्थान नहीं हुआ है। इन्हें आज भी सरकारी नौकरी नहीं मिलती। सपा ने तो SC /ST के आरक्षण को ही ख़त्म कर दिया था।

बसपा ने पदोन्नति में भी आरक्षण देने का काम किया लेकिन भाजपा, कांग्रेस और सपा ने इस आरक्षण बिल को पास नहीं होने दिया। आज भाजपा OBC /SC /ST के आरक्षण की बात कर रही है लेकिन कांग्रेस, भाजपा सपा यह सभी आरक्षण के खिलाफ हैं। आज मुस्लिम वर्ग की भी हालत ख़राब है। कई राज्यों में भी भाजपा की सरकार है इसलिए अल्पसंख्यक वर्ग पर हमले हो रहे हैं उनका शोषण हो रहा है। उच्च वर्ग के लोग भी आज परेशान हैं। गरीब सवर्ण की स्थिति आज बहुत ख़राब है जिसके चलते आज देश में इस वर्ग की स्थिति अच्छी है।

भाजपा, कांग्रेस सपा की गलत नीतियों को रोकना है। यह सभी हथकंडे अपना कर सरकार में आना चाहते हैं। यह लोग मीडिया का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इनका मेनिफेस्टो भी हवा हवाई है। हम घोषणा में नहीं बल्कि अधिक काम करने में विश्वास करती है। यह लोग घोषणा पत्र तो जारी करते हैं लेकिन उस पर अमल नहीं करते। अगर हमें सरकार बनाने का मौका मिलता है तो उत्तर प्रदेश की तरह ही काम किया जाएगा।

आज केंद्र सरकार द्वारा कुछ खाद्य सामग्री दी जा रही है उससे आप का भला होने वाला नहीं है। आज भाजपा /आरएसएस के लोग गाँव गाँव घूम कलोग कह रहे हैं  मोदी ने यह अपनी जेब से नहीं दिया है, यह जनता के टैक्स के पैसे से मिल रहा है। भाजपा ने कोई अहसान नहीं किया। यह भाजपा का नहीं, बल्कि आप ही पैसे कका राशन है इसलिए किसी के बहाकावे में न आए। आज देश का हर वर्ग बेरोजगारी से परेशान है। आज धर्म के नाम पर मुस्लिमों का शोषण हो रहा है। गरीब परेशान है। हमारी सरकार आएगी तो हर वर्ग का ध्यान रखेगी, सभी युवाओ को रोजगार देने का काम किया जाएगा।

हवा हवाई घोषणा करने वाली पार्टियों और जिनकी करनी कथनी में अंतर है उनसे सावधान रहना है। इसलिए किसी के बहाकावे में न आएं सिर्फ बसपा प्रत्याशी को ही वोट दें। बसपा की सरकार आने पर गरीब युवाओ किसानों SC /ST, मुस्लिम एवं सभी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। देश के महान संतों को साम्मान देने का काम किया जाएगा। बसपा सरकार ही बाबा सहाब एवं काशीराम के सपने को साकार कर सकती है।

मैं आप सभी से सुरक्षित सीट से पूजा अमरोही, फतेहपुर सीकरी से राम निवास शर्मा जो कि बहुत ही सामाजिक व्यक्ति है, वहीं हाथरस से हेम बाबू धनगड़ समाज से उतारा है। आगरा सुरक्षित सीट से जाटव समाज की बेटी पूजा अमरोही को उतारा है। आप को चुनाव चिन्ह ध्यान रख कर वोट करना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन