Wed 12 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: डिप्टी सीएम के काफिले में शामिल कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुआ फ़रार

Pragya News 24

Fri, May 3, 2024
Post views : 156

Agra. मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली रोड पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब तेज रफ्तार से जा रही एक कार ने बाइक सवार को उड़ा दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद क्रेटा गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इस गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था और गाड़ी बिना नंबर प्लेट के ही सड़क पर दौड़ रही थी। मौके पर जब लोगों से वार्ता हुई तो लोगों का कहना था कि अभी डिप्टी सीएम का काफिला जगनेर की ओर निकला है और यह गाड़ी काफिले के पीछे दौड़ रही थी जिसने बाइक सवार को उड़ा दिया।

जानकारी के मुताबिक आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक फतेहपुर सीकरी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा करने के लिए आगरा आए थे। कार से बाय रोड जगनेर की ओर जा रहे थे। डिप्टी सीएम का काफिला जब सड़क पर दौड़ रहा था तो उस काफिले के पीछे भाजपा का झंडा लगा हुई एक कार भी दौड़ रही थी। अचानक से इस कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इस घटना को देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

इस पूरे मामले को लेकर जब मलपुरा थाना प्रभारी से वार्ता हुई तो उनका कहना था कि गाड़ी डिप्टी सीएम के काफिले के पीछे दौड़ रही थी जिसने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। बाइक सवार मधु नगर का रहने वाला है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन