Fri 26 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राजेश गोयल ने ग्रहण की छावनी परिषद के सदस्य पद की शपथ

Pragya News 24

Sat, Dec 14, 2024
Post views : 157
  • छावनी क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए जल्द उठाएंगे कदम
  • राजस्व बढ़ाने का होगा प्रयास, शहर के प्रमुख उद्यमी हैं राजेश गोयल

आगरा। शहर के प्रमुख उद्यमी राजेश गोयल ने छावनी परिषद के मनोनित सदस्य पद की शपथ ग्रहण की। शुक्रवार को छावनी परिषद में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सदर निवासी और स्व. मानिक चंद गोयल के पुत्र राजेश गोयल को अध्यक्ष ब्रिगेडियर नवीन कुमार ने शपथ ग्रहण करवायी। उनके साथ सीइओ हरीश वार्मा पी, सीओ सीएमपी करण, कर्नल धर्मेंद्र यादव, विधायक डॉ जीएस धर्मेश, पूर्व विधायक केशो मेहरा, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, एमएलसी विजय शिवहरे, रामकिशन रामू, विनय पाटनी भी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के बाद राजेश गोयल का पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय व्यापारी एवं लोगों ने भव्य स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सदर बाजार स्थित माना मंडपम पर पत्रकारों से बात करते हुए राजेश गोयल ने बताया कि छावनी परिषद का सदस्य पद तीन वर्ष से रिक्त था। उनके कार्यों को देखते हुए रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने उन्हें 06 दिसंबर को छावनी परिषद का सदस्य मनोनित किया। उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद छावनी क्षेत्र की सभी समस्याओं काे सुनकर और समझते हुए जल्द से जल्द निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। भवन मरम्मत, भवन स्वामी नाम स्थानंतरण, जल समस्या, नाली खरंजों की समस्या एवं अन्य का निराकरण किया जाएगा। जनता द्वारा जो भी समस्याएं उनके समक्ष आएंगी उनके निस्तारण के लिए यथासंभव प्रयास किये जाएंगे एवं क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए अधिक से अधिक ध्यान देते हुए छावनी परिषद के राजस्व को बढा़ने का कार्य भी सभी उच्च अधिकारियों के संग बैठक कर किया जाएगा। विशेषकर कंपनी गार्डन एवं अन्य पर्यावरण विस्तार के लिए जो भी स्थान हैं उनका भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

इस अवसर पर जवाहर डावर, हिमांशु सचदेवा, राजू महाजन, रवि शिवहरे, भूषण कुमार, अजीत वोहरा, मुदित अग्रवाल, दुर्गेश उपाध्याय, गिरीश चंद गुप्ता, विमल सोलंकी, अनिल शर्मा, अशोक अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, श्री भगवान गुप्ता, मूर्ति राठी, विजय कुमार, सुरेंद्र जैन, फूल सिंह सिकरवार, राजकुमारी सिकरवार, धर्मेश यादव, रिंकू अग्रवाल, बंटी बघेल, तुषार, अंकित कश्यप, अंकुर सिंघल यादुराज गोयल, अनमोल गोयल, निखिल अग्रवाल, देवेंद्र राठी, अशोक शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुनील गोयल, सिंधु गुप्ता, आशा अग्रवाल, रेखा गुप्ता, सरोज भास्कर, गुंजन अग्रवाल, आशा कपूर आदि ने शुभकामनाएं देते हुए सम्मान किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन