Sun 03 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: होली पर हुए पथराव को पाकिस्तानी फंडिंग से जोड़कर भाजपा विधायक ने लगाया ये बड़ा आरोप

Pragya News 24

Mon, Apr 1, 2024
Post views : 64

Agra. आगरा में होली के मौके पर रकाबगंज थाना क्षेत्र के नामनेर में एक समुदाय विशेष के लोगों ने होली खेलते समय लोगों पर पथराव कर लहूलुहान कर दिया था। इसमें करीब 34 लोगों को नामजद एवं 50 के लगभग अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। होली खेलने के दौरान यह हमला विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर किया गया था। छावनी विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया है। उनका सीधा आरोप है कि यहां के विशेष समुदाय के लोगों को पाकिस्तान से फंडिंग हो रही है और यह लोग उस फंडिंग से अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के आगरा छावनी से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि नामनेर कुतलूपुर के नेताजी नगर में कई वर्षों से अवैध मस्जिद बनाई जा रही है। वर्ग विशेष के लोगों ने इस अवैध मस्जिद के ऊपर पुनः निर्माण शुरू कर दिया था। इन लोगों ने होली वाले दिन जानबूझकर तराई वाला पानी नीचे होली खेल रहे लोगों पर डाल दिया। जब होली खेल रहे लोगों ने पानी डाल रहे लोगों से मना किया तो बस इसी बात पर सैकड़ों लोग मस्जिद से निकल कर हमला करने आ गए। इन विशेष वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर होली खेल रहे लोगों पर धावा बोल दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया है। विधायक डॉ. धर्मेश ने कहा कि इस दौरान हमलावरों ने वहां पर खड़े वाहनों को भी नहीं बख्शा उनमें जमकर तोड़फोड़ की।

विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि विशेष वर्ग के लोगों ने जो हमला किया इसमें स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की है और उसमें कुछ लोग जेल भी गए हैं। अब सवाल यह है कि आखिर इन लोगों ने जिला प्रशासन, विकास प्राधिकरण और पुरातत्व विभाग की अनुमति के बगैर इस मस्जिद का निर्माण आवासीय भूखंड पर कैसे किया हुआ था। विधायक ने कहा कि बगैर जिलाधिकारी की अनुमति के इस मस्जिद का आवासीय क्षेत्र में यह अवैध निर्माण हो गया, इस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी चाहिए। 

अवैध गतिविधियों पर विराम लगे

विधायक डॉ.जीएस धर्मेश ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस मस्जिद के बगल में ही जमील एवं अन्य व्यक्ति रहता है जिसको पाकिस्तान से फंडिंग होती है। यही लोग यहां पर सांप्रदायिक माहौल बनाकर शहर की फ़िज़ा खराब करना चाहते हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले से अवगत कराऊंगा जिससे शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर विराम लगे और पाकिस्तान फंडिंग की जांच हो। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन