Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ लॉयंस क्लब आकाश ने मनाया गणतंत्र दिवस

Pragya News 24

Mon, Jan 27, 2025
Post views : 60

आगरा। 76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर लायंस क्लब आगरा आकाश ने जीवनी मंडी स्थित प्राइमरी स्कूल में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। लायंस क्लब आगरा आकाश के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने संगठन पदाधिकारियों और स्कूल के छोटे छोटे बच्चों के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के उपरांत विद्यालय के बच्चों को संगठन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।

अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा हमारे देश के राष्ट्रीय पर्व हम सभी के साथ विशेष कर बच्चों के लिए बेहद प्रेरणादायक हैं। देश की अमर सपूतो के अथक प्रयास और बलिदान के बाद देश को आजादी मिली और फिर 26 जनवरी 1950 को स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ। यह दिन हमारे लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर लायंस क्लब आगरा आकाश देश के उन अमर सपूतो के बलिदान को भी नमन करता है जिनकी वजह से आज हम सभी लोग यह दिन खुशी के साथ मना रहे हैं। इस अवसर पर लायंस क्लब आगरा आकाश की ओर से विद्यालय के बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से मनोज कुमार गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा,सुनील कुमार शर्मा, बॉबी भाई, राजेश बंसल, पीके मोदी, गौरी शंकर गुप्ता, अनमोल गुप्ता, रोहित महेश्वरी, बीके अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग संगठन पदाधिकारी और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन