Sat 13 Jun 2026
Breaking News Exclusive
जांच में ध्वस्त हुए अवैध खनन के आरोप, नितेश अग्रवाल के पक्ष में आए तथ्य नौका विहार में विराजे खाटू के नरेश, श्याम नाम की सरिता में डूबे श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव की उमंग में झूमे श्रद्धालु, गूंजे नंद के आनंद भयो के जयकारे परमा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्याम नाम के जयघोष से गुंजायमान रहा मंदिर परिसर उद्यमी संवाद कार्यक्रम में गूंजे जीएसटी सुधार के मुद्दे, उद्योगों ने रखीं व्यावहारिक समाधान की मांगें दशहरा मनोरथ में सजे ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी के दिव्य दर्शन अटूट भक्ति, वैराग्य और विनम्रता का संदेश देते हैं ध्रुव चरित्र, जड़ भरत और वामन अवतार : चैतन्य हरिचरत जी महाराज कृषि, उद्योग और तकनीक का संगम बनेगा फूड एक्सपो 2026, आगरा में जुटेंगे देशभर के उद्यमी देश विदेश के सतरंगी पुष्पों से सजा श्रीठाकुर मथुराधीश का भव्य दरबार प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान आज नन्दोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: Amazon Flipkart Sale 2023 : सिर्फ Rs 10,799 में खरीदें Redmi Note 12, मिल रही शानदार डील

Flipkart's Big Billions Day Sale और Amazon Great Indian Festival Sale की शुरुआत 8 अक्‍टूबर से हो रही है। सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट, PC जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम समेत विभिन्न प्रोडक्‍ट्स पर कुछ सबसे बड़े डिस्‍काउंट और बेस्‍ट डील पेश किए जाने की उम्मीद है। फ्लिपकार्ट और एमेजॉन दोनों ने ही कुछ प्रोडक्ट्स पर डील को शेयर करना शुरू कर दिया है। ऐसी ही एक डील है Redmi Note 12 5G पर। यह स्‍मार्टफोन अगस्त में भारत में लॉन्च हुआ था और उन फोनों में से एक है जो काफी डिस्‍काउंटेड रेट पर मिलेगा।

Redmi Note 12 5G price in India
Redmi Note 12 5G के 4GB + 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत फिलहाल 15,999 रुपये है। हाल में एमेजॉन द्वारा शेयर की गई एक प्रमोशनल इमेज से पता चला है कि Redmi Note 12 5G का 4GB + 128GB वेरिएंट 13999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस में मिल सकता है। इसमें चुनिंदा बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं।

वहीं, फ्लिपकार्ट पर इसी फोन का 4जी वेरिएंट महज 10,799 रुपये में पेश किया जा रहा है। इसमें बैंक ऑफर्स, डिस्‍काउंट और एक्‍सचेंज ऑफर शामिल हैं। यह फोन फ्रॉस्टेड ग्रीन, मैट ब्लैक और मिस्टिक ब्लू कलर्स में उपलब्‍ध है।

Redmi Note 12 5G specifications
Redmi Note 12 5G में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इसके अलावा कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्‍शन है।

डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करने वाले Redmi Note 12 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 256 जीबी तक स्‍टोरेज मिलता है। यह एंड्रॉयड 12 ओएस पर चलता है, जिस पर MIUI 13 की लेयर है।

बात करें कैमरों की तो Redmi Note 12 5G के बैक में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन