Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जुनून और रफ्तार के लिए आगरा हुआ तैयार, द आगरा कार एंड बाइक रैली 22 और 23 को

Pragya News 24

Tue, Feb 11, 2025
Post views : 98
  • ताज महोत्सव के अंतर्गत मोटर स्पोर्ट क्लब आफ आगरा उप्र पर्यटन विभाग, प्रो बाइकिंग क्लब और ताज राइडर्स क्लब के सहयोग से कर रहा है आठवीं बार रैली का आयोजन
  • भव्यता, सुरक्षा और अनुशासन के समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन, 75 बाइक और 50 कार होंगी रैली में शामिल
  • महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक भी करेंगे रैली में प्रतिभाग, 250000 रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि होगी वितरित, देशभर से आएंगे राइडर

आगरा। रोमांच, रफ्तार और अनुशासन के साथ सुरक्षा का तालमेल देखने के लिए आगरा एक बार फिर तैयार है। हर वर्ष की भांति इस बार भी ताज महोत्सव के अंतर्गत द आगरा ताज रैली 2025 का दो दिवसीय आयोजन मोटर स्पोर्ट क्लब उप पर्यटन विभाग, प्रो बाइकिंग क्लब और ताज राइडर्स क्लब के सहयोग से होने जा रहा है। मंगलवार को होटल क्लार्स शिराज में द आगरा ताज रैली 2025 के आमंत्रण पत्र का विमोचन मोटर स्पोर्ट क्लब के संरक्षक हरविजय वाहिया, चैयरमेन राम मोहन कपूर, प्रशांत जैन, तनवीर अहमद, बिलाल अहमद, प्रवीन सिकरवार ने किया।

संरक्षक हरविजय वाहिया ने बताया कि ताज कार एवं बाइक रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुक करना है। बाइकर्स शानदार तरीके से अनुशासन का पालन करने वाले होते हैं। जब हाथ में महंगी स्पोर्ट बाइक या कार हो, दुर्गम मार्ग हो और अंजान राह तो धैर्य, विवेक और अनुशासन से ही मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। एक सीमित रफ्तार में अपनी मंजिल को तय करना चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि रैली में अपना मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए पुणे से शीर्ष भारतीय रेसर संजय ताकले मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

मोटर स्पोर्ट क्लब के चैयरमेन राम मोहन कपूर ने बताया कि 22 और 23 फरवरी को आगरा से चंबल तक के बीहड़ो में बाइक और कार रैली आठवीं बार आयोजित होगी। रफ्तार का रोमांच 75 बाइक और 50 कार बढ़ाएंगे। महिला और पुरुषाें के साथ वरिष्ठ नागरिक भी रैली में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि रैली में विजेताओं को 250000 से अधिक की पुरस्कार राशि भेंट की जाएगी। रैली नेविगेशन और ड्राइविंग दोनों चुनौतियों से पूर्ण होगी।

21 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ताज कैंप्स एंड रिसोर्ट में सभी वाहनों की जांच के होगी। रोड बुक देकर नियमों और मार्ग के बारे में जानकारी दी जाएगी। 22 फरवरी को सुबह 7 बजे होटल क्लार्स शिराज से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया जाएगा। आगरा शहर के ग्रामीण इलाकों और आसपास के शहरों का चक्कर लगाने के बाद राइडर्स वापस सेल्फी पॉइंट, फतेहाबाद रोड आएंगे।
23 फरवरी को दूसरे राउंड सुबह 7 बजे होटल क्लार्क्स शिराज से ही आरंभ होगा। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्य पुरस्कार वितरण होगा।

ताज राइडर्स क्लब के तनवीर अहमद ने बताया कि सूखी नदी की तलहटी और उबड़ खाबड़ गांव की पगडंडियां ड्राइविंग की चुनौती देंगी, जबकि असंख्य चौराहे और मोड़ नेविगेशन के लिए मुश्किल पैदा करेंगे। अंक पर आधारित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी वाहनों की अधिकतम गति 35 से 40 किमी रहेगी।

प्रवीन सिकरवार ने बताया कि रैली का आयोजन फेडरेशन आफ मोटर स्पोर्ट क्लब आफ इंडिया के नियमों के अनुसार होगा। इसमें टाइम, स्पीड और डिस्टेंस की थीम रखी गयी है। बाइकर्स की सुरक्षा के लिए एंबुलेंस और पुलिस के वाहन भी साथ चलेंगे। फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब के तय मानकों के अनुसार रैली होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन