Sun 25 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लेक्मे निखारेगा आगराइट्स की ब्यूटी, फिल्म अभिनेत्री बलजीत कौर ने किया शुभारम्भ

Pragya News 24

Sat, Nov 4, 2023
Post views : 191
  • कमलानगर में लेक्मे ने शुरु किया अपना नया सैलून
  • इस मौके पर आयोजित वर्कशॉप में एक्सपर्ट बताये ब्यूटी सीक्रेट

आगरा। एक ही जगह पर सौंदर्य प्रसाधनो की खूबियों से सुसज्जित लेक्मे सैलून खुलने से कमला नगर में शहर वासियों को एक खास एहसास मिलने जा रहा है। महिलाओं और पुरुषों को सम्पूर्ण पारिवारिक माहौल में अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स से कुछ अलग देने की प्रतिबद्धता रखने वाली विश्व विख्यात कंपनी लेक्मे ने अपने इस सैलून की शुरुआत शनिवार को कमलानगर के मेन मार्केट में की, जिसका शुभारंभ फिल्म 'ऊंचाई' में अमिताभ बच्चन और बधाई हो' मूवी में आयुष्मान खुराना के साथ काम करने वाली सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री बलजीत कौर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि पवन आगरी ने किया।

लेक्मे सैलून की संचालिका इति बत्ता ने बताया कि इस सैलून में लेक्मे के ब्यूटी एक्सपर्ट जहां अपनी उच्च स्तरीय सेवायें देंगे वहीं सेल्फी प्वाइंट, किड्स जोन और वीआईपी रूम की व्यवस्थाएं लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। लेक्मे सैलून के शुभारंभ के मौके पर ब्यूटी एक्सपर्ट के साथ एक वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कुछ प्रमुख लोगों के अलावा लेक्मे कंपनी के अधिकारियों ने अपनी सहभागिता की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि टीवी स्टार पवन आगरी ने कहा कि आज स्मार्टनेस और फिटनेस हर इंसान के लिए बेहद जरूरी हैं। आकर्षक व्यक्तित्व के निखार के लिए ऐसे सैलून ही गुणवत्ता पर खरे उतर पाते हैं। अतिथियों का स्वागत सीए नितिन सिंह और चेतनदास ने किया। इस अवसर पर शहर की खास शख्सियतें मौजूद रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन