Wed 28 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सबसे कम उम्र में सबसे अधिक मरीज देखे, गिनीज बुक में नाम दर्ज कराकर बढ़ाया शहर का गौरव

Pragya News 24

Mon, Jan 27, 2025
Post views : 208

आगरा। शहर के जाने माने होम्योपैथी डॉक्टर पार्थ सारथी ने महज 28 वर्ष की उम्र में पांच वर्षों (1993-98) में सबसे अधिक मरीजों का (62481) इलाज कर गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराकर न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि शहर का नाम भी रोशन किया। समाज में उनके इस अनुकरणीय योगदान को संजोकर डाक्यूमैन्ट्री फिल्म के रूप में जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है आरए मूवीज ने। आज सेल्फी रेस्टोरेन्ट में आयोजित फिल्म के प्रीमियर शो का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश चंद गर्ग व प्रमोद वर्मा ने स्विच ऑन कर किया। 45 मिनट की फिल्म न सिर्फ दर्शकों को बांधे रखने में बल्कि जीवन में कुछ कर गुजरने का संदेश देने में भी सफल रही। इस अवसर पर आमंत्रण पत्र विमोचन कर दर्शकों को फिल्म देखने के लिए भी आमंत्रित किया गया।

विशिष्ठ अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने कहा कि डॉ. सारथी का जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है, जो विपरीत परिस्थितियों और साधनों के अभाव में भी कुछ कर गुजरने का हौंसला और आत्मविश्वास प्रदान करती है। फिल्म निर्माता रंजीत सामा व विजय सामा ने डॉ. सारथी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फिल्म को लेखन व निर्देशन राष्ट्रपति पदक विजेता हेमन्त वर्मा, गीतकार संजय दुबे, संगीतकार पं. दिलीप ताहिर ने फिल्म में सजीवता का रंग भरने का बेहतर प्रयास किया है।

डॉ. पार्थ सारथी ने फिल्म को अपने जीवन के खट्टे मीठे संस्करणों का गुलदस्ता बताते हुए कहा कि 55 वर्ष की उम्र में अब तक वह 18 लाख मरीज देख चुके हैं। रिकार्ड अनजाने में बना। वह तो जयपुर हाउस स्थित चैरिटेबिल होम्योपैथी डिस्पेंसरी में अपनी सेवाएं देकर सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं।

इस अवसर पर समाज के गणमान्यों ने भी विचार व्यक्त कर डॉ. पार्थ सारथी का पटका व माला पहनाकर सम्मानित किया। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में भी उनका नाम दर्ज है। संचालन सुनील जैन ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. ज्ञानप्रकाश, अनिरुद्ध भदौरिया, राजेन्द्र पाल बघेल, अमित पटेल, राहुल जैन, टीएन चौहान, मनोज बघेल, शशांक भदौरिया, प्रदीप सरीन, केशव दत्त शर्मा, पार्षद रेनू गुप्ता, जय कुमार गुप्ता, आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन