Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: परिवार ने डीएम से इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए किया प्रदर्शन, लगाए नारे

आगरा। जिला मुख्यालय पर अक्सर आपने समस्याओं के समाधान या फिर न्याय न मिलने को लेकर प्रदर्शन होते हुए तो बहुत देखे होंगे, लेकिन इच्छा मृत्यु की मांग के लिए प्रदर्शन, यह आपने नहीं सुना होगा। ऐसा ही एक नजारा आगरा के जिला मुख्यालय पर देखने को मिला। एक परिवार ‘हर हर मोदी घर घर मोदी, हर हर योगी घर घर योगी’ के नारे लगाते हुए पहुँचा और जिला अधिकारी से इच्छा मृत्यु की मांग करने लगा। सभी पीड़ितों के हाथ मे तख्ती लगी हुई थीं जिस पर ‘हमें इच्छा मृत्यु दो’ लिखा हुआ था। पूरा मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि दबंग पड़ोसी ने उनके पूरे परिवार के साथ मारपीट की, सबको बेरहमी से मारा गया। बालिकाओं को भी नहीं बक्शा, इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस नें तहरीर तो ली लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। कई महीनों पुराना यह मामला है लेकिन पुलिस आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पीड़ित ने बताया कि दबंग पड़ोसी अभी भी उन्हें धमकी देता है। उनका जीना दुश्वार हो गया है। इसलिए वह पूरे परिवार के साथ इच्छा मृत्यु की मांग कर रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन