Sun 09 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: साढ़े तीन साल पहले की चाचा की हत्या, भतीजे व भाई से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Agra. कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ने लगभग साढ़े तीन साल पहले दिन दहाड़े चाचा की गोली मारकर हत्या की और अब भतीजे और भाई से जिंदा रहने के लिए उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांग रहे है। इस घटना से पीड़ित परिवार पूरी तरह से भयभीत है। पीड़ित परिवार ने थाना सदर में रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

घटना सदर थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी का है। मामला प्रापर्टी डीलर हरेश पचौरी हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। पीड़ित पचौरी परिवार ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर भानु प्रताप मुद्गल उर्फ वीपी पर केस दर्ज कराया है। भानु प्रताप मुद्गल उर्फ वीपी मामला प्रापर्टी डीलर हरेश पचौरी हत्याकांड का आरोपी है जो इस समय बेल पर बाहर है।

राजेश्वर मंदिर, शमसाबाद रोड निवासी पीड़ित राहुल पचौरी ने बताया कि आरोपी भानु प्रताप मुद्गल उर्फ वीपी ने उनके चाचा हरेश पचौरी की लगभग साढ़े तीन साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में नगला कली ताजगंज निवासी भानु प्रताप मुद्गल उर्फ वीपी को जेल भेजा गया था। अब वह जमानत पर बाहर है।

पीड़ित ने बताया कि 27 अगस्त को वो चाचा के साथ अपने किसी परिचित के घर कार से जा रहे थे। उनके साथ मोहन प्रकाश और सुशील शर्मा भी थे। आरोप है कि रास्ते में वीपी और कहरई निवासी सुनील रावत उर्फ सोनू सहित दो अन्य ने स्कूटी व बाइक आगे लगाकर रोक लिया। पिस्टल के दम पर वीपी कार में बैठ गया। चाचा के सिर में पिस्टल लगाकर 1 करोड़ रुपये चौथ की मांग करने लगा। एक सप्ताह में रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी और कहने लगा कि रकम नहीं मिली तो तेरा भी वही हाल करूंगा जो तेरे मौसेरे भाई का किया था। इससे परिवार दहशत में हैं।

पीड़ित का कहना है कि पुलिस से उन्होंने मांग की है कि वो जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है जिससे वो और उनका परिवार भय मुक्त हो जाये।

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि भानु प्रताप मुद्गल उर्फ वीपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह जमानत पर है। उस पर 1 करोड़ रुपये चौथ मांगने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन