Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नई नीति से उद्योगों के लिए भूमि उपलब्धता हुई आसान, 7 एवं 9 मीटर चौड़े रोड पर औद्योगिक भूमि पर लगा सकेंगे उद्योग

Pragya News 24

Mon, Jul 14, 2025
Post views : 229
  • मॉडल भवन निर्माण एवं विकास उपविधि मॉडल जॉनिंग रेगुलेशन में किया गया परिवर्तन
  • उत्तर प्रदेश सरकार उद्योगों के विकास के लिए समर्पित- राकेश गर्ग
  • उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
  • मुख्यमंत्री से भेंट कर राकेश गर्ग ने बताईं थीं उद्यमियों की समस्याएं

आगरा। उ०लप्र लघु उघोग निगम लि. के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने सर्किट हाउस में उद्योग एवं व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल के समक्ष उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी हित में लिए गए निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें व्यापारियों की समस्याओं और उद्योगों के विकास के संदर्भ में आ रही बाधाओं से अवगत कराया था। भेंट वार्ता पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में उद्योगों के विकास में आ रही भूमि की नीतिगत समस्याओं को देखकर उद्योग के लिए भूमि की उपलब्धता सरल सुगम रहे एवं उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का प्रदेश शीघ्र बनाने हेतु प्रदेश के विकास प्राधिकरणों हेतु मॉडल भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा मॉडल जोनिंग रेगुलेशन 2025 परिवर्तन किये गये हैं। उन्होंने बताया कि नई नीति से उद्योग लगाना आसान होगा एवं उद्यमियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। राकेश गर्ग ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना करने से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवाओं को रोजगार मिल सकेगा और गांव से शहर की तरफ पलायन रुकेगा।

ये हुए कृषि भूमि नियमावली में बदलाव

  • कृषि भू-उपयोग भूमि पर औद्योगिक विकास हेतु अनुमति नये नियमावली अन्तर्गत कृषि भू-उपयोग भूमि पर उद्योग लगाने हेतु अनुमोदित कर दिये गये है।
  • पहले 12 मीटर मार्ग पर उद्योग स्थापित करने की अनुमति थी जो नये नियमावली में कृषि भू-उपयोग भूमि पर 7 मी० 9 मी० औद्योगिक भूमि पर कर दी गयी है।
  • एफ ए आर पहले नियमो में कृषि भू-उपयोग भूमि का 20ः था जो अब बढाकर 1.5 कर दिया गया है। औद्योगिक भू-उपयोग भूमि पर 3.00 कर दिया गया है।
  • कृषि भू-उपयोग भूमि पर पहले ग्राउंड कवरेज 0.1 (10ः) था जो अब नये नियमावली में सेटबैक छोडकर शेष भूमि पर निर्माण अनुमोदित कर दिया गया है।

नियमों के परिवर्तन से उप्र में उद्योग हेतु भूमि की समस्याओं का समाधान हो सकेगा एवं उप्र में उद्योगों की स्थापना में गति आयेगी।

लघु उद्योग भारती ने जताया आभार
उद्योगों के हित में भूमि एवं भवन निर्माण नियमों में संशोधन पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल और जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग का आभार व्यक्त किया।

इनकी रही मौजूदगी
आगरा विकास प्राधिकरण, जिला उद्योग केंद्र, लघु उद्योग भारती, नेशनल चौंबर, चौंबर ऑफ़ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन, हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर एसोसिएशन, वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, शू सोल संघ हींग की मंडी, रोमसंस ग्रुप, ब्रश एंड क्लीनिंग प्रोडक्ट एसोसिएशन, आगरा टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन, शू एसोसिएशन हींग की मंडी, टूरिस्ट चौंबर आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन