Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: फूड इंडस्ट्री के महाकुंभ की ओर पहला कदम, आगरा में 22,23 और 24 को होगा प्रदेश का पहला भव्य फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025

Pragya News 24

Mon, Jun 16, 2025
Post views : 103
  • चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन कर रहा आयोजन
  • मुख्यमंत्री ने भेजा शुभकामना संदेश, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री होंगे सहभागी
  • उद्योग, नवाचार और अवसरों का त्रिवेणी संगम होगा यह आयोजन
  • 22 जून को होगा भव्य शुभारंभ, 100 से अधिक स्टॉल्स और 10 से अधिक होंगे सत्र
  • सिने अभिनेत्री जरीन खान देंगी लीजेंड अवार्ड, स्मारिका का होगा विमोचन

आगरा। प्रदेश सरकार एमएसएमई और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ मानती है। 22, 23 और 24 जून को आयोजित होने जा रहा फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक मंच से जोड़ेगा। इसमें सरकारी योजनाएं, नीति संवाद और नवाचार को जोड़ने का प्रयास प्रशंसनीय है…चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने जा रहे फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 के प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्व पर यह कहना था उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग का।

रविवार को होटल होलीडे इन में फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 का पोस्टर विमोचन एवं उद्घोषणा समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राकेश गर्ग (राज्यमंत्री दर्जा), एमएसएमई विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आरके भारती, सहायक निदेशक अभिषेक सिंह और सुशील यादव, प्रोग्रामिंग कमेटी चेयरमैन दिनेश राठौर, कोऑर्डिनेशन कमेटी चेयरमैन अजय अग्रवाल बीएन, आगरा कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, सीएफपीआईए अध्यक्ष राजकुमार भगत, महासचिव अनुज सिंघल, उपाध्यक्ष नितिन गोयल तथा मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल रावी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घोषणा समारोह का शुभारंभ किया। साथ ही पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

एमएसएमई, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक डॉ. आरके भारती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 न केवल एक आयोजन है, बल्कि यह उत्तर भारत के एमएसएमई सेक्टर के लिए एक प्लेटफॉर्म बनेगा जहां उद्योग, नीति और तकनीकी आपस में संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग 60 यूनिटों को स्टाल लगाकर सहभागिता करने पर अनुदान दे रहा है।

प्रोग्रामिंग कमेटी के चेयरमैन दिनेश राठौर ने कहा कि एक दौर हुआ करता था जब बड़े शहरों से ही ब्रांड निकलते थे किंतु आज आगरा से खाद्य उद्योग क्षेत्र में बड़े और विश्व विख्यात ब्रांड निकल रहे हैं। निश्चित रूप से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में आगरा सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश विशेष प्रगति पथ पर अग्रसित है।

आयोजन की रूपरेखा
अध्यक्ष राजकुमार भगत ने बताया कि 22 जून को फूड एक्सपो का उद्घाटन होगा। इसमें दो रूपों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। एक भव्य प्रदर्शनी जिसमें 100 से अधिक प्रदर्शक अपनी मशीनें, उत्पाद और नवाचार प्रदर्शित करेंगे; दूसरा, कॉन्क्लेव के रूप में विशेषज्ञों द्वारा सत्र, जिसमें खाद्य सुरक्षा, उत्पादन, ब्रांडिंग और निर्यात जैसे विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। स्मारिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजा गया शुभकामना संदेश भी सम्मिलित है, जो हम सभी के लिए प्रेरणा है।
कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने बताया कि 23 जून को आयोजन का दूसरा दिन कोल्ड स्टोरेज, लॉजिस्टिक्स और निर्यात पर केंद्रित रहेगा। हम कोल्ड चैन की वर्तमान चुनौतियों, सरकारी नीतियों और एक्सपोर्ट बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर तमाम प्रदेशों के प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।
प्रोग्राम कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन अजय अग्रवाल ने कहा कि आगरा में संयुक प्रयास की आवश्यकता है। हमें नई संभावनाओं के लिए टीटीजेड दायरे से बाहर की औद्योगिक भूमि पर उद्योग विस्तारित करने होंगे। उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आगे कहा कि SME सेक्टर को IPO, फंडिंग और ब्रांड डेवलपमेंट से जोड़ने वाले टेक्निकल सेशन भी आयोजित किए जाएंगे।
एफएसएसएआई विभाग की सहभागिता में फूड कलर्स, सेल्फ लाइफ और खाद्य गुणवत्ता जैसे विषयों पर चर्चा होगी। फूड सेल्फ लाइफ विशेषज्ञ दीप शाह (कोटा) सत्र को संबोधित करेंगे। हमारी कोशिश है कि भाग लेने वाले उद्यमियों को हर स्तर पर वैज्ञानिक और व्यावहारिक मार्गदर्शन मिले।
सीएफपीआईए महासचिव अनुज सिंघल ने बताया कि 24 जून को ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना के तहत प्रदेश के जिलों को वैश्विक फूड मार्केट से जोड़ने की दिशा में विशेष सत्र होंगे। MSME और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स के साथ योजनाओं का संवाद और GI टैगिंग की जानकारी के लिए वर्कशॉप रखी गई है।

दो उपमुख्यमंत्री और दो केंद्रीय मंत्री करेंगे एक्सपो में सहभागिता
सीएफपीआईए उपाध्यक्ष नितिन गोयल ने जानकारी दी कि तीन दिवसीय फूड एक्सपो और कॉन्क्लेव में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान, केंद्र राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल आमंत्रित किया गया है।

विशेष आकर्षण

  • 23 जून को सिने अभिनेत्री जरीन खान करेंगी लीजेंड अवॉर्ड 2025 और फूड एक्सपो अवॉर्ड 2025 का वितरण
  • 24 जून को डेलिगेट्स अनुभव साझा करेंगे, जिससे आने वाले उद्यमियों को दिशा मिलेगी
  • 10 से अधिक विषयगत सत्र, 7000 से अधिक आगंतुक, 100 से अधिक स्टॉल्स, 20 से ज्यादा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ

संस्थाओं का सहयोग
इस आयोजन को सफल बनाने में लघु उद्योग भारती, आगरा कोल्ड स्टोरेज ओनर्स एसोसिएशन, स्वीट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन, वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स जैसी संस्थाओं का विशेष योगदान रहेगा। कार्यक्रम की व्यवस्था अनिल सविता, राकेश सक्सेना, दिलीप कुमार, अपरार्क शर्मा ने संभाली। संचालन मनीषा अग्रवाल रावी ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन