Fri 23 Oct 2026
Breaking News Exclusive
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एसबीआई करेगा नये निर्यातकों की वित्तीय मदद, निर्यात सम्मेलन 2024 में करेगा मार्गदर्शन

Pragya News 24

Sat, Dec 30, 2023
Post views : 191

• एक्सपोर्ट सिम्पोजियम 2024 (निर्यात सम्मेलन) के पदाधिकारियों ने की एसबीआई के डिप्टी जनरल मैनेजर से भेंट
• मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने भी किया प्रशासनिक सहायता के लिए आश्वस्त, बोलीं आगरा के निर्यातकों के लिए खुलेंगे विश्व बाजार के रास्ते

आगरा। निर्यात से जुड़े उद्योगों को भारतीय स्टेट बैंक पूरी तरह से सहायता के लिए तत्पर है। इसे लेकर भारतीय स्टेट बैंक एक्सपोर्ट सिम्पोजियम 2024 (निर्यात सम्मेलन) में मार्गदर्शन भी देगा और सहायता भी करेगा। शनिवार को एक्सपोर्ट सिम्पोजियम 2024 (निर्यात सम्मेलन) की आयोजन समिति के चेयरमैन पूरन डावर (अध्यक्ष एफमेक), चेयरमैन कॉर्डिनेशन कमेटी राजेश गोयल (अध्यक्ष नेशनल चैंबर), प्रोग्राम कन्वीनर मनीष अग्रवाल (प्रदेश सचिव लघु उद्योग भारती) व आयोजन समिति पदाधिकािरयों ने डिप्टी जनरल मैनेजर एसबीआई राजीव कुमार मिश्रा एवं उनके अधीनस्थों से भेंट की।

निर्यात सम्मेलन के आमंत्रण पत्र के साथ डीजीएम एसबीआई राजीव कुमार मिश्रा, एजीएम सुशांत कुमार, आयोजन समिति के अध्यक्ष पूरन डावर, राजेश गोयल, मनीष अग्रवाल, रिपुदमन सिंह।

डीजीएम राजीव मिश्रा ने एसबीआई के निर्यात प्रोत्साहन पर कहा कि भारतीय स्टेट बैंक, एमएसएमई की इकाइयों के वित्तिय प्रबंधन एवं फाइनेंस को लेकर गंभीर है। आगरा के उत्पादनों के निर्यात को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वर्तमान में जो निर्यातक हैं उनको वित्तीय सहायता के लिए एसबीआई रियायती दरों के साथ सहायता दे रही है और निर्यात क्षेत्र में आने वाले नये उद्यमियों के लिए भी द्वार खुले हैं।

आगामी 8 और 9 जनवरी को होने वाले प्रदेश के पहले निर्यात सम्मेलन में एसबीआई प्रमुखता से सहभागिता कर रही है और निर्यातकों के लिए विशेष सत्रों के साथ अपनी योजनाओं को समझाएगी और सम्मेलन स्थल पर स्टॉल्स के माध्यम से भी निर्यातकों की वित्तिय सहायता के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

इस मौके पर एसिसटेंट जनरल मैनेजर एसएमई सुशांत कुमार ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक कुटिर, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास एवं विस्तार के लिए सदैव प्रयासरत है। एसएमई से जुड़े सभी उद्योगपति निर्यात के क्षेत्र में आकर अपने उत्पादनों को लोकल से ग्लोबल की ओर पहुंचा सकते हैं। आयोजन समिति के चेयरमैन पूरन डावर ने निर्यातकों का पक्ष रखते हुए कहा कि संगठित वित्तिय सहायता किसी भी इंडस्ट्री को आगे बढ़ा सकती है। बैंकों को इंडस्ट्री की व्यवहारिक चीजों को समझते हुए बहुत ही न्यूनतम ब्याज पर इंडस्ट्री को सहयोग करनी की आवश्यकता है। इस अवसर पर रिपुदमन सिंह, राहुल जैन, सागर तोमर, सुनील सिंघल आदि उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त बोलीं, निर्यात सम्मेेलन देगा निर्यात उद्योग को पंख
शनिवार को ही एक्सपोर्ट सिम्पोजियम 2024 (निर्यात सम्मेलन) समिति के पदाधिकारियों ने ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्री अनुज कुमार के साथ मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी से निर्यात सम्मेलन एवं निर्यात प्रोत्साहन को लेकर मुलाकात की।
इस अवसर पर कॉर्डिनेशन समिति के चेयरमैन राजेश गोयल ने मंडलायुक्त के समक्ष आगरा की इंडस्ट्रीज की समस्याएं रखीं और आगरा में नये निवेशकों को प्रोत्साहन के लिए भी सरकारी प्रयासों को बढ़ाने की बात कही। उन्होंने किसी भी नई इंडस्ट्री की स्थापना में आवश्यक एनओसी की समस्याओं को दूर करने की बात रखी। प्रोग्राम कन्वीनर मनीष अग्रवाल ने आगरा में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय निर्यात सम्मेलन की चर्चा की और प्रशासनिक सहयोग की बात रखी। मंडलायुक्त ने सभी बातों को गंभीरता से लेते हुए निर्यात प्रोत्साहन के लिए आयोजित होने जा रहे निर्यात सम्मेलन की सराहना की और प्रशासनिक सहयोग के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने ताजनगरी के उद्योग जगत को निर्यात सम्मेलन से पंख लगने की बात कही।

मंडलायुक्त ने निर्यात प्रोत्साहन के लिए केंद्र एवं राज्य के विभागीय से कमिश्नरी स्तर से पत्राचार कर सहयोग प्राप्त करने की भी बात की। ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्री अनुज कुमार को उन्होंने इस आयोजन के माध्यम से निर्यातकों को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए दिशा निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन