Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े लूट और व्यापारी योगेश चौधरी की हत्या से दहला आगरा, व्यापारी सड़कों पर उतरे, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

Pragya News 24

Sat, May 3, 2025
Post views : 47

आगरा। शहर के सिकंदरा-बोदला रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट और व्यापारी योगेश चौधरी की निर्मम हत्या की घटना से पूरे आगरा के व्यापारिक जगत में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में शनिवार को विभिन्न व्यापारिक और सर्राफा संगठनों के सैकड़ों व्यापारी एकजुट होकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी एन अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस लाइन स्थित कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर अपर पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में न केवल हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई, बल्कि व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर ठोस रणनीति बनाने की भी अपील की गई।

टीएन अग्रवाल ने कहा कि योगेश चौधरी जैसे सम्मानित व्यापारी की सरेआम हत्या पूरे शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि व्यापारिक समुदाय के आत्मविश्वास पर हमला है। अब व्यापारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं।
व्यापार मंडल ने मांग की कि व्यापारियों को आत्मरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस प्रदान किए जाएं। कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि आए दिन हो रही वारदातें बता रही हैं कि अब व्यापारियों को अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम किया जाना चाहिए। शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक को तुरंत हटाया जाए।

इस मौके पर शहर के तमाम व्यापारिक और सर्राफा संगठनों ने भाग लिया। आगरा व्यापार मंडल,
आगरा सर्राफा एसोसिएशन, श्री सर्राफा कमेटी, सर्राफा मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन, स्वर्णकार व्यावसायिक कमेटी नमक की मंडी, बोदला सर्राफा एसोसिएशन, नमक की मंडी, लोहा मंडी सर्राफा एसोसिएशन, सदर बाजार आदि समितियां के साथ ही प्लास्टिक, होजरी, कपड़ा आदि से जुड़े व्यापारी भी मौजूद रहे, जिनका प्रतिनिधित्व संतोषी लाल, अमित कुमार, पीयूष राज वर्मा, विनीत वर्मा, राजकुमार, भानु, कृष्णकांत त्यागी, सलमान और आगरा व्यापार मंडल से अशोक मंगवानी, राकेश बंसल, राजेश अग्रवाल, राजेश सिंघल, संदीप गुप्ता, बृजमोहन रायपुरिया, देवेंद्र गोयल, दुष्यंत गर्ग, तरुण सिंह, अशोक, राजीव गुप्ता, धीरज वर्मा आदि ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन