: व्यापारी को गोली मारने वाले शाहरुख की आपराधिक इतिहास आये सामने, सिपाही को मारी थी गोली
Mon, May 20, 2024
Agra. चौथ न देने पर कपड़ा व्यापारी आमीन को गोली मारकर फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर शाहरुख का आपराधिक इतिहास और सामने आ रहा है। आज से लगभग 5 से 6 साल पहले इस हिस्ट्रीशीटर ने खाकी को भी अपना निशाना बनाया था। शाहरुख ने एक सिपाही को गोली मारी थी। उस मामले में अब पुलिस हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है।
पूरा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के नगला मेवाती से जुड़ा हुआ है। घटना शुक्रवार की है। नगला मेवाती निवासी आमीन अपने कपड़े की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी आरोपी शाहरुख ने दुकान पर आकर तमंचे से उसके पैर में गोली मार दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी जिसका वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर और कपड़ा व्यापारी आमीन के बीच 1 महीने पहले भी विवाद हुआ था।
इस पूरे मामले को लेकर थाना ताजगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर शाहरुख की तलाश की जा रही है उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है और उसके रिश्तेदारों के घर पर भी दबिशे दी जा रही हैं। थाना ताजगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि छानबीन में पता चला ही कि 14 सितंबर 2018 को नगला मेवाती में नावेद नामक सिपाही को भी शाहरुख ने गोली मारी थी। नावेद ने शाहरुख को शक होने पर पकड़ने की कोशिश की थी। इस पर उसने गोली चला दी थी। घटना में सिपाही घायल हुआ था। पुलिस ने बताया कि शाहरुख इससे पहले लूट और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। इस घटना के बाद से कपड़ा व्यापारी का परिवार पूरी तरह से दहशत में है।
: 8-9 जून को इन ट्रेनों के रूट होंगे डायवर्ट, आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस होगी निरस्त
Mon, May 20, 2024
Agra. गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास का कार्य चल रहा है। इस कार्य के दौरान गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात कई दिनों तक प्रभावित रहेगा जिसकी जानकारी इस प्रकार है।
ये ट्रेन रद्द -
ट्रेन संख्या 22987, 22988 अजमेर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस 9 जून को निरस्त रहेगी।
रीशेड्यूल रेल सेवा -
ट्रेन संख्या 12988 अजमेर सियालदह रेल सेवा 9 जून को अपने समय से 4:30 घंटे देरी से चलेगी।
इन ट्रेनों के बदले गए मार्ग -
पुनर्विकास कार्य के चलते कई ट्रेनों के रूट भी तब्दील कर दिए गए हैं। कई ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित कर दिया गया है। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन संख्या 14853 वाराणसी सिटी जोधपुर रेल सेवा 8 जून को भरतपुर सवाई- माधोपुर-जयपुर मार्ग संचालित होकर बयाना गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर और दुर्गापुर स्टेशन पर ठहराव करेगी।
ट्रेन संख्या 14865 जोधपुर वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 9 जून को जयपुर सवाई माधोपुर भरतपुर होकर चलेगी इसका दुर्गापुर सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी और बयाना स्टेशन पर ठहराब होगा।
ट्रेन संख्या 12403 प्रयागराज लालगढ़ एक्सप्रेस 8 जून को आगरा कैंट बयाना सवाई माधोपुर जयपुर होकर चलेगी। बयाना गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर और दुर्गापुर स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 12404 लालगढ़ प्रयागराज रेल सेवा 9 जून को जयपुर सवाई माधोपुर बयान आगरा कैंट होकर गुजरेगी।
: महायज्ञ और गऊदान के साथ सम्पन्न हुआ एकादशी उद्यापन
Mon, May 20, 2024
अग्रवाल महासभा बल्केश्वर द्वारा आयोजित किया गया सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह
40 जोड़ों ने किया उद्यापन, सामूहिक महायज्ञ व गऊदान के साथ हुआ समापन
आगरा। वैदिक मंत्रोच्चारण संग पवित्र अग्नि में सैकड़ों आहूति के साथ आज अग्रवाल महासभा बल्केश्वर द्वारा आयोजित सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह सम्पन्न हुआ। आगरा सहित विभिन्न स्थानों (उत्तराखंड, बरेली, मथुरा, फिरोजाबाद, टूंडला आदि) के 40 जोड़ों ने समारोह के अंत में सभी ब्राह्मणों को भोजन कराया। इस अवसर पर श्रीहरि के भक्तिमय संकीर्तन पर महासभा की सदस्याओं व श्रद्धालुओं ने नृत्य कर भक्ति के खूब रंग बिखेरे।
वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में आयोजित अग्रवाल महासभा बल्केश्वर के सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह में आज दूसरे दिन आयोजन महायज्ञ के साथ गऊदान भी किया गया। गौमाता को गुड़, हरा चारा अर्पित करते हुए उनके तिलक लगाकर व माला पहनाकर पूजन किया। गऊमाता को साड़ी उढ़ाकर उनकी आरती की गई। अंत में सभी 40 जोड़ों सहित लगभग 300 लोगों ने सामूहिक महायज्ञ में आहूति देकर उद्यापन को सम्पन्न किया। सभी ब्राह्मणों को भोजन के उपरान्त दक्षिणा व उपहार देकर विदा किया गया।
मुख्य संयोजक मुरारीप्रसाद अग्रवाल ने कहा कि अगले वर्ष एकादशी उद्यापन विस्तार देने का प्रयास किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक लोग इस सामूहिक उद्यापन का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक बंगाली मल, मुख्य संयोजक मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विनय आगरी, महेश ग्वाला, उमेश अग्रवाल, जगदीश मित्तल, अजय गोयल, मनीष गर्ग, राजकुमार बॉबी, महेश जौहरी, अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, पूनम गोयल, अनिता, दीपा, अंजू, शालिनी, गीता, प्रियंका, शगुन, रुचि, अंजली, मनीषा, प्रीति, माधवी, नीतू आदि उपस्थित थीं