: नौनिहालों ने लगाई मुद्रा ज्ञान की क्लास
Fri, May 24, 2024
आगरा। नन्हें− मुन्ने बच्चों की क्लास लगी, जिसमें शिक्षक भी बच्चे थे और छात्र भी नौनिहाल ही थे।
कमला नगर में राह आर्गेनाइजेशन द्वारा बच्चों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में बच्चों ने मुद्रा ज्ञान की पाठशाला में रुपयों की पहचान करना सीखा। इसके साथ ही सृजनात्मकता करते हुए बच्चों ने ही एक दूसरे को बीड्स से ब्रेसलेट बनाना भी सिखाया। कार्यक्रम की संयोजिका संचिता और सिमरन थीं। कमिका, नेहा, सुगंध, तनु, निकिता, शुभम, श्वेता, गुंजन, हर्षिता, रीया, कशिश, नंदिनी, निताशा आदि उपस्थित रहीं।
: स्काउट शिविर में विद्यार्थियों ने सीखा बिना आग के भोजन पकाना
Fri, May 24, 2024
आगरा। बीएड विभाग आगरा कॉलेज, आगरा मे पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के चौथे दिन तम्बू निर्माण एवं बिना आग के भोजन का निर्माण कराया गया। जिसका निरिक्षण मुख्य अथिति प्रो बसंत बहादुर सिंह, विभागाध्यक्ष, शिक्षा संकाय, आरबीएस कॉलेज, आगरा, विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल वशिष्ट, आयुक्त स्काउट गाइड आगरा, डॉ रमा सिसोदिया विभागाध्यक्ष, शिक्षा संकाय, आगरा कॉलेज आगरा ने किया गया।
इस पांच दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे हैं| प्रथम दिन विद्यार्थियों को स्काउट गाइड प्रार्थना, सिंहनाद आदि की जानकारी दी गयी, द्वितीय दिन विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी प्रदान की गई , तृतीय दिन विद्यार्थियों को हाइकिंग पर ले जाया गया और चतुर्थ दिन तंबू निर्माण एवं बिना आग के भोजन पकाने की कला का प्रदर्शन किया गया। जिसमें स्काउट्स /गाइडस ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कम से कम साधनों से किस प्रकार जंगल मे रहा जा सकता है, या अपने तम्बू निर्माण के द्वारा प्रदर्शित किया। बिना आग के भोजन निर्माण में भी उन्होंने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनऒ का निर्माण किया।
कार्यक्रम में प्रो आरके श्रीवास्तव उपप्राचार्य, आगरा कॉलेज, प्रो केडी मिश्रा, प्रो केपी तिवारी, प्रीति माहेश्वरी, डा ममता सिंह, नीलम मिश्रा, डा प्रिया कुलश्रेष्ठ, सुषमा गोयल, डा रंजना, श्वेता पचोरी, डा विंध्यश्वरी प्रसाद सिंह, डा कल्पना शर्मा, आनंद शर्मा, राज सक्सेना आदि उपस्थित रहे। 25 मई 2024 को शिविर का अंतिम दिन होगा, जिसमें उत्कृष्ट स्काउट्स एवं गाइड्स को पुरस्कृत किया जाएगा।
: ट्रेन में अकेले यात्रा कर रही महिलाओं की हमसफर बन रही ‘मेरी सहेली’
Fri, May 24, 2024
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा निर्देशन व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन के निर्देशन में आगरा मंडल में आरपीएफ ने अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक यात्रा के दौरान महिला यात्रियों की सहायता और सहायता के लिए ऑपरेशन "मेरी सहेली" शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन के तहत कुल 98958 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई है। इसके साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में 15 मई -2024 तक 13706 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई है।
रेलवे प्रशासन इन दिनों ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षित उनको गंतव्य तक पहुंचने के लिए मेरी सहेली योजना चलाई जा रही है। यह योजना लंबी दूरी की ट्रेनों में फिलहाल लागू किया गया है।
जनसम्पर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मेरी सहेली योजना के तहत अकेली महिला यात्रियों की यात्रा की पूरी जानकारी गाडी के प्रारंभ स्टेशन से ही अगले नामित स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला बल को दी जाती है। जिससे स्टेशन में ट्रेन के आगमन होते ही मेरी सहेली की टीम ट्रेनों में जाकर महिला यात्रियों से संपर्क कर बात करती है, साथ ही उनको होने वाली परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में इन दिनों अकेली यात्रा कर रही महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। इसमें महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई है, जो आगरा मण्डल से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की जांच कर महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है।