: लॉयंस क्लब आकाश ने नौनिहालों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस
Thu, Aug 15, 2024
आगरा। प्राथमिक विद्यायल के श्रीहीन बच्चों संग लॉयंस क्लब आकाश ने स्वतंत्रता दिवस की खुशियां बांटीं। कृष्णा नगर, जीवनी मंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। डिस्ट्रिक्ट पीआरओ मनीष अग्रवाल ने बच्चों को स्वतंत्रता का महत्व बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता तो वीर सपूतों ने दिला दी किंतु वर्तमान में उसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि विगत 25 वर्षाें से क्लब द्वारा स्कूल में सेवा कार्य किया जाता रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले 150 बच्चों को फूड पैकेट संग जूते− चप्पल आदि भी वितरित किये गए।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनीष अग्रवाल, संजय गुप्ता, राजकुमार खन्ना, राजेश बंसल, सुनील शर्मा, पीके मोदी, मुकेश गोयल, अनिल वार्ष्णेय, अनमोल गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, योगेश गुप्ता, स्कूल प्रधानाचार्य अलका गुप्ता, शिक्षा मित्र साधना सिंघल आदि उपस्थित रहे।
: लॉयंस क्लब इंटरनेशनल ने निकाली स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा
Thu, Aug 15, 2024
आगरा। हाथाें में तिरंगा थाम, आजादी के गीत गुनगुनाते हुए लायंस क्लब इंटरनेशनल ने निकाली तिरंगा यात्रा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवान टॉकीज से संजय प्लेस पार्किंग स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
यात्रा का शुभारंभ चैयरमेन एलआइपीइसी जितेंद्र चौहान, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ स्वाति माथुर, बबिता चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया। भारत माता के जयघाेष करते हुए लॉयंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321− सी 2 के अन्तर्गत आगरा जिले में आने वाले सभी क्लबों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। संजय प्लेस पार्किंग स्थल पर ध्वजारोहण किया गया।
जितेन्द्र चौहान ने बताया कि विगत कई वर्षों से लायंस इंटरनेशनल द्वारा सामूहिक रूप तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्ग पर निकाल जाती है। सभी क्लब को विभिन्न जिम्मेदारियां दी जाती हैं। झांकियां, फूड, स्वच्छता, बैनर, बैंड आदि का दायित्व सौंपा जाता है। डॉ स्वाति माथुर ने बताया कि तिंरगा यात्रा में विशाल, आकाश, प्रयास, अप स्ट्रीम, आधार, टाउन, फ्रेंड्स, आइडल, आइकन, महानतम, स्पार्कल सुरभि, महान, सेंटर गोल्ड आदि क्लब ने सहभागिता की।
इस अवसर पर संरक्षक डॉ सरन प्रसाद माथुर, सचिव एसपी सरीन, कोषाध्यक्ष आलोक माथुर, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ मनीष अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन मनोज गुप्ता, पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर शशि गुप्ता, जोन चेयरपर्सन लीना माथुर, रीजन चैपर्सन नरेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अतुल बंसल और ब्रजमोहन तापरिया, निशा रस्तोगी, अजय भार्गव, हेमेंद्र अग्रवाल, नरेश ठुकराल, अजीत सिसौदिया, हिमांशु, संजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने आगरा में फूड पार्क की रखी मांग
Wed, Aug 14, 2024
आगरा आगमन पर चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्टरीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट , फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के संगठित विकास के लिए दिए सुझाव
ओडीओपी योजना में आगरा के पेठा उद्योग को सम्मिलित करने की मांग के साथ फूड प्रोसेसिंग इंडस्टरीज के विकास की समस्याएं और उससे संबंधित दिए सुझाव
आगरा। चैंबर ऑफ़ फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को आगरा आगमन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष जिले में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज के विकास और उत्थान को लेकर समस्याओं के साथ सुझाव दिए। प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार भगत, संगठन के महासचिव अनुज सिंघल, सचिव विकास चतुर्वेदी, अमित गोयल, जय अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
फूड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार भगत ने उपमुख्यमंत्री को संगठन का मांग पत्र भी दिया। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में मांग रखी गई कि फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को क्लस्टर (संगठित) फॉर्मेट में लगाने के लिए आगरा में फूड पार्क की स्थापना की जाए। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत आगरा के प्रमुख पेठा उद्योग को इसमें सम्मिलित किया जाए ताकि विशेष लाभ और विशेष दर्जा इस उद्योग को मिल सके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरी का पेठा अपनी एक पहचान रखता है। सरकार द्वारा फूड सेफ्टी के मानकों को व्यवहारिक एवं उद्योग हित में बनाने की आवश्यकता है वर्तमान में खेती कृषि के अंदर अत्यधिक कीटनाशक प्रयोग के कारण खाद्य सुरक्षा के मानकों को पूरा कर पाना कठिन हो रहा है ऐसी स्थिति में खाद्य सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक कार्य योजनाएं बनाई जाए और प्रदेश में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाए।
फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र के निर्यात नीति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के फूड प्रोसेसिंग उद्योग को निर्यात के लिए प्रोत्साहित की कार्य योजना बनाई जाए। फूड प्रोसेसिंग उद्योग को उत्तर प्रदेश में विकसित करने की दृष्टिकोण से उद्योगों को आर्थिक सहायता सब्सिडी के साथ उपलब्ध कराई जाए।