: रामलीला - चन्द्रग्रहण के कारण मुकुट शोभायात्रा अब 8 सितम्बर को
Mon, Aug 25, 2025
आगरा। उत्तर भारत की ऐतिहासिक आगरा की रामलीला 06 सितमबर को गणेश पूजन के साथ प्रारम्भ होगी। रामलीला महोत्सव के अन्तर्गत मुकुट पूजन के बाद मुकुट शोभायात्रा की सवारी काली बाड़ी से रावत पाड़ा मनःकामेश्वर मन्दिर आती है। जो कि इस बार 07 सितम्बर को चन्द्र ग्रहण होने के कारण सनातन धर्म का पालन करते हुये दिनांक 08 सितम्बर 2025 को निकलेगी।
श्रीरामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि चन्द्र ग्रहण के कारण उस दिन किसी भी प्रकार की पूजा नही की जाती है। अतः 07 सितम्बर को श्री मनःकामेश्वर नाथ मन्दिर में भगवान को मुकुट अर्पित नही किया जा सकता है। अब मुकुट महोत्सव की सवारी 07 सितम्बर के स्थान पर 08 सितम्बर को काली बाड़ी से प्रारम्भ होकर रावत पाड़ा मनःकामेश्वर नाथ मन्दिर पर आयेगी। अन्य सभी कार्यक्रम पूर्ववत होगें।
: नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की… नंदोत्सव के उल्लास में मगन हुई मिथिला नगरी
Thu, Aug 21, 2025
आगरा। श्री जनकपुरी महोत्सव महिला समिति द्वारा गुरुवार शाम कमला नगर स्थित टीले वाले मंदिर में नंदोत्सव का आयोजन किया गया। कृष्ण जन्मोपरांत नंदबाबा के आंगन में मनाए जाने वाले नंदोत्सव की परंपरा को पुष्प-वर्षा, झूलन आरती और दही-हांडी जैसे आयोजनों ने जीवंत कर दिया। देर रात तक मंदिर प्रांगण “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंजू मंगल ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक व रानी सुनयना अंजू अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि मधु बंसल, संरक्षक मीरा अग्रवाल एवं संगीता पोद्दार मंच पर उपस्थित रहीं।
जनकपुरी महिला समिति की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सचिव प्रियंका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनू त्यागी एवं सह-कोषाध्यक्ष श्वेता बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समिति की संरचना में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चारु गर्ग और उपाध्यक्ष अंजू, वंदना अग्रवाल, सोनिया शर्मा, इंद्रा अग्रवाल, रिचा मांगलिक, मंत्री मोनिका अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, साधना वर्मा, शिखा, शुचि अग्रवाल, लक्ष्मी, विनीता अग्रवाल, मानसी अग्रवाल, राखी अग्रवाल, प्रवीणा पालीवाल, अंशु अग्रवाल, डॉली सिंघल, मिल्की, मधु अग्रवाल, मीरा बंसल, मेघा गुप्ता, रेनू मांगलिक, रेनू सिंघल, रितु गर्ग, रचना गोयल, शशि गोयल, शालिनी अग्रवाल और सुरेखा गुप्ता भी सक्रिय रूप से सम्मिलित रहीं।
नंदोत्सव के अवसर पर भक्ति गीतोंकृ “मथुरा में जन्मे कन्हैया, बधाइयाँ गोकुल में बाजे जी” तथा “लाला की छठी मनाओ, सखी मंगल गाओ घड़ी-घड़ी” की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। माखन-मिश्री, दधि और शहद से ठाकुरजी का विशेष अभिषेक किया गया, वहीं झूलन-आरती और पुष्प-वर्षा ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
समिति की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने कहा कि “नंदोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामुदायिक समरसता, सेवा और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संकल्प है। जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराते हैं।”
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्वेता बंसल ने सुसंयोजित व आत्मीय शैली में किया। मंजू मंगल और मधु अग्रवाल द्वारा प्रसाद की व्यवस्था की गई। समारोह का समापन महाआरती से हुआ तथा श्रद्धालुओं में माखन-मिश्री व पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने शहरवासियों से आग्रह किया कि वे परिवार सहित जनकपुरी महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों में शामिल होकर भक्ति, संगीत और लोक-परंपराओं से सजे इस महोत्सव का हिस्सा बनें। अंत में श्रीमती श्वेता बंसल ने सभी अतिथियों, समिति सदस्यों और श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नंदोत्सव के सेवा, समरसता और संस्कृति के संदेश को दोहराया।
: संतुलित आहार ही असली ब्यूटी मंत्रा : पूजा मखीजा
Thu, Aug 21, 2025
स्पाइसी शुगर संस्था की कार्यशाला में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने दिए बैलेंस डाइट के टिप्स
आगरा। “हर इंसान अपने आप में सेलिब्रिटी है। हमारा शरीर स्वयं को ठीक करने और सुंदर बनाने वाली मशीन है। बस हमें सही खानपान और थोड़ा अनुशासन अपनाना होगा।” यह कहना है बॉलीवुड सितारों दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की पर्सनल डाइट कोच रही सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा का। वह गुरुवार को होटल होलीडे इन में स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा आयोजित विशेष कार्यशाला में मुख्य वक्ता थीं। कार्यशाला की शुरुआत संस्था की संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने पूजा मखीजा का परिचय देते हुए की। उन्होंने बताया कि पूजा लंबे समय से बॉलीवुड कलाकारों की डाइट गाइड करती रही हैं और आज वह आम जन को भी हेल्दी डाइट के जरिए फिटनेस बनाए रखने का संदेश दे रही हैं।
कार्यशाला के दौरान पूजा मखीजा ने सवाल जवाब के माध्यम से पूनम सचदेवा के प्रश्नों के उत्तर दिए। जब उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की डाइट में ऐसा क्या खास होता है जिससे वे बढ़ती उम्र में भी फिट और आकर्षक दिखते हैं, तो उन्होंने कहा कि सेलिब्रिटीज कोई जादुई डाइट नहीं लेते। वे भी कड़ी मेहनत, धैर्य और अनुशासन से बैलेंस डाइट अपनाते हैं। यदि हम भी वही करें, तो एक स्वस्थ और सुंदर शरीर पाना संभव है।
उन्होंने यह भी कहा कि भोजन को सिर्फ जीभ के स्वाद के लिए न खाएं, बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से खाएं। अक्सर किसी स्वादिष्ट भोजन का स्वाद पहले कुछ निवालों में ही मिलता है, बाकी तो हम आदत या मजबूरी में खाते रहते हैं।
कुछ टिप्स जो बदल सकती हैं जीने का तरीका
पूजा मखीजा ने दैनिक खानपान में अपनाने योग्य कई महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए—
भोजन से पहले प्लेट भरकर सलाद अवश्य लें।
यदि मैदा या यीस्ट वाली चीजें जैसे ब्रेड, पास्ता, इडली आदि खाने का मन करे तो उन्हें हेल्दी विकल्प में बदलकर खाएं।
कार्बोहाइड्रेट्स को पहले पकाकर ठंडा करें और बाद में गर्म करके खाएं। इससे मधुमेह रोगियों को भी लाभ मिलता है।
एक दिन पहले रखा हुआ चावल या रोटी शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है।
यह भ्रांति गलत है कि दालें यूरिक एसिड बढ़ाती हैं। वास्तव में 73% भारतीय इसी भ्रांति के कारण पर्याप्त प्रोटीन नहीं लेते। शाकाहारियों को दालों का सेवन अधिक करना चाहिए।
रात 8 बजे के बाद लिया गया भोजन शरीर में केवल चर्बी बढ़ाता है।
नाश्ते में आमलेट या चीले जैसे व्यंजनों में खूब सारी सब्जियां मिलाकर खाएं।
खाली पेट चाय या कॉफी लेने से बचें।
जैसे हम रोज पहनने के कपड़े सोच-समझकर चुनते हैं, वैसे ही भोजन को भी प्लान करें। 10 दिन का मेन्यू पहले से तैयार रखने पर वैरायटी भी बनी रहती है और डाइट भी हेल्दी रहती है।
उम्र बढ़ने के साथ डाइट प्लान बदलना आवश्यक है। 35 वर्ष के बाद यदि 25 साल की उम्र वाला भोजन लिया जाए तो शरीर को नुकसान पहुंचाता है।
प्रोटीन शेक का चलन भले बढ़ा हो, लेकिन बेहतर है कि प्रोटीन सीधे भोजन से लिया जाए।
उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों को मजबूत रखने के लिए अपने वजन से थोड़ा ज्यादा वेट उठाना चाहिए।
आजकल सप्लीमेंट्स आवश्यक हो गए हैं। विशेष रूप से विटामिन B12, विटामिन D, ओमेगा-3 और मैग्नीशियम का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।
सवाल-जवाब का दौर
कार्यशाला में पूजा लूथरा, माला जसूजा, कोमिला धर समेत कई सदस्यों ने भोजन और डाइट से संबंधित प्रश्न पूछे। इंटरनेट पर चल रहे विभिन्न डाइट प्लान्स के बारे में पूछे गए प्रश्न पर पूजा ने कहा कि सबसे अच्छा डाइट प्लान वही है जो आपके शरीर को नुकसान न दे। बैलेंस डाइट जिसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में हो, वही आपके लिए उपयुक्त है।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रंजना बंसल रहीं। चांदनी और पावनी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में उज्ज्वला चतुर्वेदी, डॉ. भास्कर ज्योति, रूपम, रेनू, गिन्नी, वर्षा, प्रीति, शिखा जैन, सिमरन, रेशमा मगन, अंजलि, शिल्पा, संगीता अग्रवाल, आरती, शशि, निधि, लाल बेला, श्रुति, अंकिता, पल्लवी, प्रीति, माला, कविता, मीनू, स्नेहा, रानी, रीता, मनीषा, रोमा, रिंपी, हरबानी, ज्योति, मंजू आदि उपस्थित रहीं।