: लघु एवं मध्यम उद्योग क्षेत्र के लिए अपने आईपीओ से खुलेगा विकास का नया द्वार
Tue, Sep 2, 2025
चैम्बर ऑफ़ फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की सेमिनार में एसएमई आईपीओ के लिए विशेषज्ञों ने दिया उद्यमियों को मार्गदर्शन
बैंक ऋण के बोझ से मुक्त होकर एसएमई आईपीओ के माध्यम से मिलेगी वैश्विक पहचान- नीता प्रसाद
एसएमई आईपीओ के माध्यम से विकास को प्रोत्साहित करना एवं सतत विस्तार हेतु इक्विटी मूल्यांकन को अनलॉक करना विषय पर भव्य संगोष्ठी
आगरा। चैम्बर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (सीएफपीआईए) द्वारा मंगलवार को आईटीसी मुगल, फतेहाबाद रोड पर एसएमई आईपीओ के माध्यम से विकास को प्रोत्साहित करना एवं सतत विस्तार हेतु इक्विटी मूल्यांकन को अनलॉक करना विषय पर भव्य संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता नीता प्रसाद और सर्वेश कुमार (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एस्पायरिंग एसएमईएस विभाग दिल्ली) ने चैम्बर अध्यक्ष राजकुमार भगत, संरक्षक राजेश गोयल, महासचिव अनुज सिंघल, मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल ‘रावी’, उपाध्यक्ष नितिन गोयल, आशीष गर्ग, सचिव विकास चतुर्वेदी, सिद्धार्थ अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन सीएस अनुज अशोक ने किया।
संगोष्ठी में आईपीओ का महत्व बताते हुए मुख्य वक्ता नीता प्रसाद ने कहा कि यदि कोई उद्योग लगातार तीन वर्षों तक सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और उसकी शुद्ध आय एक करोड़ रुपये या उससे अधिक है, तो वह अपना एसएमई आईपीओ ला सकता है। आईपीओ के माध्यम से उद्योगपति बैंक ऋण और ब्याज की अनिश्चितताओं से मुक्त होकर अपनी कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकते हैं। आईपीओ के माध्यम से लिस्टेड होने पर विदेशी निवेशक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी निवेश करने के लिए आकर्षित होती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परंपरागत पूंजी जुटाने के उपाय (प्रमोटरों की इक्विटी, मित्रों व परिजनों से पूंजी, मुनाफे का पुनर्निवेश, बैंकों से ऋण) की तुलना में आईपीओ कहीं अधिक सुरक्षित और व्यापक विकल्प है। प्रश्नोत्तर सत्र में उपस्थित उद्यमियों को आईपीओ प्रक्रिया, उसके लाभ और कानूनी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
सर्वेश कुमार ने कहा कि एसएमई आईपीओ छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए पारदर्शी एवं सुरक्षित पूंजी जुटाने का सशक्त माध्यम है।
अध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि आने वाले समय में एसएमई आईपीओ उद्योग जगत की रीढ़ साबित होंगे।
महासचिव अनुज सिंघल ने उद्यमियों से इस अवसर का लाभ उठाने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल ‘रावी’ ने कहा कि आईपीओ केवल पूंजी का साधन ही नहीं, बल्कि कंपनी के ब्रांड मूल्य और विश्वसनीयता को मजबूत करने का जरिया भी है।
संस्था की सलाहकार समिति के सीएस अनुज अशोक ने कहा कि आज उद्यमियों को चाहिए कि वे अपने वित्तीय दस्तावेजों और खातों को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रखें, ताकि आईपीओ लाने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अड़चन न आए। उन्होंने उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि आईपीओ केवल बड़े कॉरपोरेट्स का अधिकार नहीं बल्कि लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए भी खुला अवसर है।
संगोष्ठी के उपरांत हुई कार्यकारिणी बैठक में जून 2025 में आयोजित प्रदेश के पहले फूड एक्सपो की समीक्षा की गई तथा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले फूड एक्सपो की प्रारंभिक रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
सचिव विकास चतुर्वेदी ने कार्यकरणी बैठक में कहा की खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में आगरा जनपद यूपी में प्रमुख भूमिका निभा रहा है ऐसी स्तिथि में प्रदेश सरकार को फ़ूड प्रोसेसिंग विस्तार और विकास के लिए आगरा जनपद में प्रमुख योजनाएं और अनुदान देने होंगे
मुख्य कार्यकारणी सदस्य राजेश गोयल "माना" ने कहा की फ़ूड प्रोसेसिंग क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है अंतरास्ट्रीय बाजार में भारतीय खाद्य उत्पादनो को महत्व मिल रहा है ऐसी स्थति में निर्माता इकाईओं को अंतरास्ट्रीय स्तर की पैकेजिंग एवं गुणवत्ता पर ध्यान रखना होगा सरकार को फ़ूड इकाईओं के दृश्टिकोण से फ़ूड टेस्टिंग लैब के निर्माण को वरीयता देनी होगी
कार्यक्रम का समापन उपाध्यक्ष आशीष गर्ग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस अवसर पर अशोक लालवानी, अभिषेक चौरसिया, दर्पण अग्रवाल, अमित गोयल, मोहित सिंह, सनी शर्मा, अभिनव रस्तोगी, मगन मित्तल, विमल गोयल, अभिषेक जैन, विकास बंसल आदि उपस्थित रहे।
: कोशाम्बी फाउंडेशन ने मनोरंजन और टैलेंट इंडस्ट्री में लॉन्च किया नया प्रोजेक्ट
Tue, Sep 2, 2025
आगरा। कोशाम्बी फाउंडेशन ने मनोरंजन और टैलेंट इंडस्ट्री में अपना नया प्रोजेक्ट लॉन्च किया। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत “एमिनेंट आइकॉन प्रोडक्शंस” नाम से प्रोडक्शन हाउस तथा “एमिनेंट फ़्लिएक्स” नाम से ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की शुरुआत की गई। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। संस्था का लक्ष्य है कि आने वाले 4 से 5 वर्षों में लगभग 1 से 1.5 करोड़ रोजगार इस इंडस्ट्री में उपलब्ध कराए जाएँ। साथ ही छोटे प्रोडक्शन हाउसों को सहयोग देना और योग्य व प्रतिभाशाली युवाओं को मंच प्रदान करना भी इस पहल का हिस्सा है। कोशाम्बी फाउंडेशन का ध्यान इंडस्ट्री की छवि सुधारने और इसे महिलाओं के लिए और अधिक सुरक्षित बनाने पर भी केंद्रित है। “एमिनेंट फ़्लिएक्स” ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को बहुआयामी और विविध कंटेंट एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जाएगा।
फाउंडेशन के चेयरमैन लक्ष्य चौधरी ने घोषणा की कि जनता को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का निःशुल्क एक्सेस प्रदान करने का पूर्ण प्रयत्न किया जाएगा तथा विभिन्न सामाजिक, शिक्षा , इतिहास , धार्मिक, मनोरंजन आदि से जुड़े शो भी शुरू किए जाएंगे। कोशाम्बी फाउंडेशन ने इस परियोजना के उद्घाटन के समय, इस इंडस्ट्री के 70 से अधिक महत्वपूर्ण व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जो कि एक सराहनीय कदम साबित हुआ। इस प्रोजेक्ट के सफल संचालन के लिए संस्था ने विशेष टीम गठित की है जिसमें कृष्णा शर्मा, हिमांशु सक्सेना, माही अग्रवाल, दिव्यांश, यतेन्द्र, रिया, ऋतु, पुष्पराज, योशिल चौधरी, एडवोकेट तुषार चौधरी, शोवी राठौर, सुरभि, अनिरुद्ध, देवांश, दीपक, अमन, यश, मानसवी, सुहानी, तान्या, सिद्धार्थ तथा अन्य कई सदस्य शामिल हैं।
लॉन्चिंग अवसर स्पेशल गेस्ट ऋषभ शर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. निधि रावत, रोहन शर्मा, रोहन उप्पल और पंकज शर्मा उपस्थित रहे, जो इस इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियाँ हैं। कोशाम्बी फाउंडेशन का संकल्प है कि आने वाले वर्षों में इस इंडस्ट्री को सबसे बड़ा मंच प्रदान किया जाए और प्रतिभा व रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएँ।
: दशहरा शोभायात्रा समिति के चुनाव संपन्न, विनय अग्रवाल बने अध्यक्ष
Tue, Sep 2, 2025
आगरा। लोहामंडी स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आज मंगलवार को श्री राम मंदिर दशहरा शोभायात्रा समिति के चुनाव संपन्न हुए। सर्वसम्मति से विनय अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव अधिकारी रामदास कटारा, संरक्षक महेंद्र खंडेलवाल, पूर्व पार्षद हेमा वर्मा, विनोद अग्रवाल की निगरानी में हुई चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत तरूण सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष, राजपाल यादव को महामंत्री, संजय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, पार्षद हेमंत प्रजापति को शोभायात्रा संयोजक, पार्षद शरद चौहान, डॉ. अमित पटेल, पार्षद विक्रांत सिंह, विनोद कुमार अग्रवाल, टीटू पंडित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,र रामदास कटारा को सर्व व्यवस्था प्रमुख, पूर्व पार्षद प्रेम वर्मा को महिला अध्यक्ष, गणेश बंसल और संतोष अग्रवाल को उपाध्यक्ष, अंबुज अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष, शिवम मिश्रा को मंत्री, मोनी पारीक को मीडिया प्रभारी निर्विरोध चुना गया।
इस दौरान प्रियाकांत बंसल, ब्रजेश कुमार, लवेश जैन, गौरव लोधी, राजकुमार धाकड़, रविंद्र दक्ष, रोहित शर्मा, पंकज कुमार, हिमांशु याद, सुमित शर्मा आदि मौजूद थे।