Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मिस दीवा सुपरनेशनल 2025 : विश्व मंच की विजेता बेटी का अपने शहर आगरा में अभिनंदन, लायंस क्लब आगरा आधार ने अवनी गुप्ता का किया ऐतिहासिक स्वागत

आगरा। आगरा की बेटी और मिस दीवा सुपरनेशनल 2025 की विजेता अवनी गुप्ता के आगरा आगमन पर लायंस क्लब आगरा आधार द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और शहर का नाम रोशन कर लौटने पर अवनी का सिकंदरा रोड स्थित होटल ओपल कोर्टयार्ड में आयोजित स्वागत समारोह में ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और गर्मजोशी भरे सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। लायंस क्लब आगरा आधार द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जितेंद्र चौहान ने अवनी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा है और यह सिद्ध करती है कि दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर अवनी गुप्ता ने कहा कि सपने देखना ही नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए पूरे समर्पण के साथ प्रयास करना भी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास बनाए रखने और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

अवनी के माता-पिता नगेंद्र कुमार गुप्ता और अलका गुप्ता ने कहा कि माता-पिता को बच्चों के सपनों पर विश्वास रखना चाहिए और उनका साथ देना चाहिए। परिवार का सहयोग मिलने से बच्चे बिना दबाव के अपने करियर पर फोकस कर पाते हैं। वहीं अवनी की बहन रिया और बहनोई प्रिय रंजन ने भी परिवार की इस लाडली बेटी की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

कार्यक्रम में लायंस क्लब आगरा आधार के सचिव ब्रज पाराशर, ओमपाल जादौन, हिमांशु भटनागर, सोनम पाराशर, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

अवनी बनी ताजनगरी के लिए मिसाल
दयालबाग क्षेत्र के राहुल विहार निवासी अवनी गुप्ता की सफलता कहानी संघर्ष, धैर्य और आत्मविश्वास की मिसाल है। नर्सरी कक्षा में स्कूल के मंच पर पहली बार “मिस ईवनिंग” चुने जाने के साथ उनके मन में जो सपना जन्मा था, वह पढ़ाई और करियर की व्यस्तताओं में कुछ समय के लिए पीछे रह गया। आगरा से प्रारंभिक शिक्षा के बाद दिल्ली से उच्च शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में लगभग सवा वर्ष तक नौकरी की, लेकिन मंच और सौंदर्य प्रतियोगिताओं का सपना मन में जीवित रहा।

दिल्ली में उन्होंने पहली बार मिस यूनिवर्स के क्वालिफाइंग राउंड में भाग लिया और प्रथम रनर-अप रहीं, हालांकि निजी कारणों से प्रतियोगिता बीच में छोड़नी पड़ी। इसके बाद जब उन्हें मिस दीवा ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर मिला, तो उन्होंने पूरे मन से अपने सपने को साकार करने का संकल्प लिया। महज 15 दिन की ट्रेनिंग और केवल छह महीने के मॉडलिंग अनुभव के साथ अवनी पहले टॉप-250 प्रतिभागियों में चुनी गईं। इसके पश्चात मुंबई के लेमन ट्री होटल में 21 दिसंबर को आयोजित लाइव ग्रैंड फिनाले में टॉप-आठ फाइनलिस्ट्स के बीच अपने आत्मविश्वास, सशक्त अभिव्यक्ति और मंचीय संतुलन से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए उन्होंने “मिस दीवा सुपरनेशनल 2025” का खिताब अपने नाम किया। अब वह जून में पोलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मिस दीवा ब्यूटी क्वीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हैं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन