Sat 13 Jun 2026
Breaking News Exclusive
जांच में ध्वस्त हुए अवैध खनन के आरोप, नितेश अग्रवाल के पक्ष में आए तथ्य नौका विहार में विराजे खाटू के नरेश, श्याम नाम की सरिता में डूबे श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव की उमंग में झूमे श्रद्धालु, गूंजे नंद के आनंद भयो के जयकारे परमा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्याम नाम के जयघोष से गुंजायमान रहा मंदिर परिसर उद्यमी संवाद कार्यक्रम में गूंजे जीएसटी सुधार के मुद्दे, उद्योगों ने रखीं व्यावहारिक समाधान की मांगें दशहरा मनोरथ में सजे ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी के दिव्य दर्शन अटूट भक्ति, वैराग्य और विनम्रता का संदेश देते हैं ध्रुव चरित्र, जड़ भरत और वामन अवतार : चैतन्य हरिचरत जी महाराज कृषि, उद्योग और तकनीक का संगम बनेगा फूड एक्सपो 2026, आगरा में जुटेंगे देशभर के उद्यमी देश विदेश के सतरंगी पुष्पों से सजा श्रीठाकुर मथुराधीश का भव्य दरबार प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान आज नन्दोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

नेतृत्व, नवाचार और आत्मविश्वास : ‘शी विल इंस्पायर’ के संवाद में उभरी महिला उद्यमिता

Pragya News 24

Fri, Jan 30, 2026
Post views : 244

आगरा। महिला सशक्तिकरण को व्यवहारिक धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिलाओं की उद्यमशीलता को समर्पित संस्था शी विल इंस्पायर द्वारा दयालबाग स्थित खेल गांव में महिला उद्यमिता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साह, राष्ट्रभाव और सकारात्मक सोच के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया गया, जिसने महिलाओं के आत्मविश्वास और संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।

संस्था की संस्थापक राशि गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि शी विल इंस्पायर की स्थापना का मूल उद्देश्य महिलाओं को केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें निर्णय लेने में सक्षम, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी उद्यमी के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आज की महिला में नवाचार, नेतृत्व और जोखिम उठाने की अद्भुत क्षमता है, आवश्यकता केवल सही दिशा, मार्गदर्शन और सहयोगी मंच की है। उन्होंने आगे बताया कि संस्था महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वतंत्र करने के साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत बनाने पर भी विशेष ध्यान देती है, ताकि महिलाएं अपने सपनों को सीमाओं में न बांधें और आत्मविश्वास के साथ अपने स्टार्टअप और व्यवसायिक विचारों को आगे बढ़ा सकें।

कार्यक्रम में आयोजित उद्यमिता संवाद सत्र का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों–जैसे घरेलू उद्योग, फूड प्रोसेसिंग, हैंडीक्राफ्ट, फैशन, ब्यूटी, एजुकेशन, डिजिटल सेवाओं और स्टार्टअप से जुड़ी महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान करना था। इस मंच पर महिलाओं ने अपने-अपने व्यवसायिक अनुभव, संघर्ष, सफलता की कहानियां और भविष्य की योजनाएं साझा कीं, जिससे अन्य प्रतिभागियों को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला।

संवाद के दौरान इस बात पर विशेष रूप से चर्चा की गई कि घर के एक छोटे से कमरे से शुरू हुआ व्यवसाय भी यदि गुणवत्ता, निरंतरता और सही रणनीति के साथ आगे बढ़े तो वह बड़े बाजार और ब्रांड का रूप ले सकता है। महिलाओं को उत्पाद विकास, मूल्य निर्धारण, ग्राहक विश्वास, ब्रांड पहचान, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और नेटवर्किंग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में संस्थापक द्वारा यह भी बताया गया कि महिला उद्यमिता केवल आर्थिक प्रगति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह परिवार, समाज और अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने का सशक्त साधन है। जब महिला आत्मनिर्भर होती है, तो पूरा परिवार और समाज प्रगति की ओर बढ़ता है।

कार्यक्रम का संचालन दीक्षा असवानी एवं पूजा लूथरा ने किया। कार्यक्रम की संयोजक रोली रस्तोगी एवं कृषिका जैन रहीं।

इस अवसर पर आदिति मित्तल, आस्था अग्रवाल, दीपिका गर्ग, डिंपल राज, दिव्या गुप्ता, रुचि गुप्ता, पूजा अग्रवाल, पूजा असवानी, नेहा विज, श्रुति, शगुन, मीनाक्षी किशोर, तनु बंसल, तन्वी मित्तल आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन