Sun 09 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जिला पंचायत आगरा : विकसित गाँव–विकसित देश के संकल्प के साथ जिला पंचायत आगरा का 59 करोड़ रुपये का बजट पारित

बटेश्वर मेला ताज महोत्सव की तर्ज पर आयोजित होगा, खेल, सड़क, स्वच्छता और स्मार्ट विलेज पर विशेष फोकस

आगरा। जिला पंचायत आगरा कार्यालय में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, अपर मुख्य अधिकारी उमेश चन्द्र सहित जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

बजट पारित होने के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि “अन्त्योदय की भावना के अनुरूप गाँव, किसान, गरीब, महिलाएँ और युवाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए यह बजट तैयार किया गया है। ‘विकसित गाँव–विकसित देश’ हमारा मूल मंत्र है और इस बजट के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई दिशा एवं गति मिलेगी।”

पारित बजट में ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 3 करोड़ रुपये तथा ग्राम पंचायत स्तर पर चिल्ड्रन पार्क निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जिला पंचायत की रिक्त भूमि पर रेस्ट हाउस निर्माण के लिए 1.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सार्वजनिक शौचालयों एवं नाली निर्माण हेतु 7 करोड़ रुपये तथा गिरते भूजल स्तर को देखते हुए नए जलाशयों के निर्माण, पुराने जलाशयों के गहरीकरण एवं सौन्दर्याकरण के लिए 4 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया।

जिला पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य से रिक्त भूमि पर दुकानों के निर्माण हेतु 1.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बटेश्वर मेले का आयोजन ताज महोत्सव की तर्ज पर किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आवश्यक बजट का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण आवागमन को मजबूत करने हेतु नई सड़कों के निर्माण, लेपन एवं मरम्मत कार्यों के लिए 8 करोड़ रुपये, जबकि आरसीसी खरंजा एवं इंटरलॉकिंग कार्यों के लिए 14 करोड़ रुपये पारित किए गए हैं। स्मार्ट विलेज योजना के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में एक स्मार्ट गाँव विकसित करने के लिए 7.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त रामायण वाटिका एवं नंदन क्रीडास्थल निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये, खेल सामग्री एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए 30 लाख रुपये, विज्ञापन मद में 20 लाख रुपये, आपदा राहत एवं आकस्मिक व्यय के लिए 20 लाख रुपये, तथा वृक्षारोपण एवं ट्री गार्ड के लिए 10 लाख रुपये का बजट पारित किया गया है। कर्मचारियों के वेतन, भत्ते एवं पेंशन हेतु 6 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

बैठक में ग्रामीण विकास को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मनरेगा के स्थान पर वीवीजी राम जी अधिनियम लागू किए जाने के समर्थन में सदन द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Administration News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन