Sat 02 May 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम : संयुक्त प्रयासों और सामूहिक सहयोग से हम टीबी कर सकते हैं उन्मूलन - डीटीओ

• युवाओं निक्षय मित्र बनने के लिए किया गया प्रेरित
• टीबी के प्रति लोगों को किया गया जागरुक
• डीटीओ ने टीबी मरीजों से भेदभाव न करने की अपील की

आगरा। दैनिक जागरण समूह द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हैल्थऑन कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर सुखेश गुप्ता के पर्यवेक्षण में जिला क्षय रोग केंद्र आगरा के द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी की स्टॉल लगाई गई। स्टॉल पर टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 200 से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही यहां पर एक हजार से ज्यादा एकत्रित हुए युवाओं को टीबी के संक्रमण, उपचार व टीबी रोगियों के बारे में जागरुक किया। इसके अतिरिक्त युवाओं निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों की सहायता करने के लिए भी प्रेरित किया।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय ने टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाने के लिए युवाओं व संस्थाओं को ‘निक्षय मित्र’ बनाने का फैसला किया है। निक्षय मित्र के तौर पर वे, टीबी रोगियों को गोद लेने, उनकी मनो-सामाजिक सहायता करने, उपचार के तहत सही तरीके से दवाएं लेने के लिए प्रेरित करेंगे। इसी क्रम में हैल्थऑन कार्यक्रम में युवाओं को जागरुक व निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित किया गया।

डीटीओ ने बताया कि निक्षय मित्र बनने के लिए हमें कुछ बातें ध्यान में रखना चाहिए जैसे- किसी भी टीबी रोगी जिसका इलाज चल रहा हो उसकी सहमित के बाद निक्षय पोर्ट्ल पर स्वयं का निक्षय मित्र के तौर पर पंजीकरण करवाकर, उन्हें कम से कम छह महीने तक पोषण संबंधी सहायता अथवा अन्य वैकल्पिक सहयोग दे सकते हैं।

डीटीओ ने बताया कि जनपद आगरा में प्रति वर्ष ठीक हुए मरीजों (सफलता) का प्रतिशत 95% है। टीबी के मरीजों को खोजने की संख्या मे जनपद आगरा पूरे उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष में पहले नंबर पर है।

टीबी मुक्त भारत अभियान 2025 के लिए स्टॉल पर दिए गए यह सन्देश
1. टीबी और टीबी के लक्षणों के बारे में जागरूकता।
2. अपने समुदाय में टीबी परीक्षण बढ़ाने की ज़रूरत और उनके केंद्र के बारे में जानकारी।
3. टीबी के इलाज़ की प्रक्रिया एवं आवश्यकता।
4. टीबी मरीज के कॉन्टैक्ट को अनिवार्य रूप में टीपीटी प्रदान करना।
5. अधिक अधिक जनमानस को नि:क्षय मित्र के रूप में पंजीकृत करना।
6. टीबी मरीज़ को पोर्टल पर पंजीकरण कराने की जरूरत।
7. निक्षय पोषण योजना के बारे में जानकारी और इसमें टीबी रोगियों का अधिक पंजीकरण।
8. टोल फ़्री नम्बर का प्रचार प्रसार।
9. देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए- TB केस को 90% दर से कम लाना।
10. TB द्वारा मौत को 99% से कम लाना।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

Health

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन