Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सीएमएस ने क्यों कहा कि 'कूलर में पानी मैं भर दूंगा और शौचालय की सफाई भी मैं कर दूंगा'

Pragya News 24

Thu, May 23, 2024
Post views : 27

Agra. भीषण गर्मी में मरीजों को राहत देने के लिए जिला अस्पताल में कूलर लगवा दिए गए हैं लेकिन उनमें "पानी मैं भरूंगा, जिला अस्पताल के शौचालय गंदे रहते हैं तो उनकी सफाई भी मैं करूंगा" कुछ ऐसा ही व्यक्तव्य आज सीएमएस राजेंद्र अरोरा ने दिया। सीएमएस अपने उन अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से परेशान दिखाई दिए जिन्होंने एसआईसी के आदेशों को हवा में उड़ाना शुरू कर दिया है।

आगरा का जिला अस्पताल का हाल बुरा होता चला जा रहा है। कर्मचारी भी बेलगाम होते हुए नजर आ रहे हैं। सीएमएस राजेंद्र अरोड़ा के निर्देशों का भी पालन नहीं हो रहा है। ऐसा लगता है कि अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी उन्हें एसआईसी नहीं मान रहे हैं। इस पर सीएमएस राजेंद्र अरोरा का आज आक्रोश फूट गया और वह खुद भीषण गर्मी में मरीजों की समस्या देखते हुए सभी कूलर में खुद पानी भरने पहुंच गए। वह कूलरों में पानी भरने लगे तो वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों को शर्म आ गई। उन्होंने सीएमएस राजेंद्र अरोरा के हाथ से पानी का पाइप ले लिया और फिर पानी भरने लगे।

इसके बाद सभी कूलर में पानी भरने के निर्देश दिए गए। सीएमएस राजेंद्र अरोरा के निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप तो मचा रहा लेकिन कर्मचारी बेफिक्र ही नजर आए। इसके बाद सीएमएस ग्राउंड तल पर बने शौचालय के पास पहुंचे। उन्होंने यहाँ भी कह दिया कि 'अगर शौचालय गंदे पड़े होंगे तो उन शौचालय को भी मैं खुद साफ करूंगा।' इसे लेकर सीएमएस राजेंद्र अरोरा ने कहा कि अक्सर शौचालय गंदे पड़े रहते है। एक मरीज और उसके तीमारदार ने गंदे शौचालय की वीडियो बनाकर उन्हें भेजी और उसकी वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। इस पर वह समझ गए कि कर्मचारी सफाई पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसीलिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से भी यह कह दिया कि "अगर शौचालय गंदे रहेंगे तो उनकी सफाई भी मैं खुद कर दूंगा।"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन