Mon 24 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश : रंगो भरे इस त्यौहार में और भी रंग भरेगी, वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश

Pragya News 24

Tue, Mar 3, 2026
Post views : 131

आगरा। 2 मार्च आज फतेहाबाद रोड पर स्थित होटल सौरा क्लब महिंद्रा में वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

रंग भरे इस त्यौहार को और भी रंग भरने का संकल्प लिया साल भर होने वाले वैवाहिक आयोजनों में ब्रज की होली की परंपरा को विशेष महत्व दिया जाएगा। वेडिंग इंडस्ट्रीज से जुड़े सभी सेक्टर जिसमें होटल, मैरिज होम्स, डेकोरेटर, कैटर्स, वेडिंग एंड इवेंट प्लानर, एंटरटेनमेंट प्लानर के अलावा शहर के उद्यमी समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने की आयोजन में प्रमुखता से सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई इस मौके पर प्रमुखता से मौजूद थे उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य, राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान, वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, महासचिव संदीप उपाध्याय, संरक्षक राजेश गोयल, सौरा होटल के महाप्रबंधक किशलोए शर्मा, सेल्स हेड सौरभ बोस, कार्यक्रम संयोजक हर्ष सिसोदिया संदीप सिकरवार, सौरभ सिंघल आदि।

होली मिलन समारोह सात रंगों की रेनबो थीम पर सजाकर मनाया गया। मुख्य मंच पर बॉलीवुड के गानों के साथ बृज के गानों से कलाकार सोनम प्रजापति ने सभी अतिथियों को रोमांचित किया। कार्यक्रम में सुरभि इवेंट्स के कलाकारों द्वारा एंटरटेनमेंट किया गया। डीजे जोय की भी शानदार रही प्रस्तुति। कार्यक्रम का संचालन एंकर विवेक, अलमास एवं सचिन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआती उद्बोधन में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि रंगों और खुशी के साथ मनाए जाने वाली इस त्यौहार की एक अलग ही पहचान है। इस पहचान को हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्रयास करेंगे और ब्रज में आने वाले सभी अतिथियों को चाहे वह पर्यटक के रूप में हो या फिर किसी अन्य आयोजन के लिए आए हो उनको ब्रज की परंपरा से हम साल भर रूबरू करेंगे।

हमारे क्षेत्र की यह विशेष परंपरा है और इस परंपरा को एक पहचान के रूप में स्थापित करने के लिए वेडिंग इंडस्ट्री करेगी प्रयास हाल में होने वाली सभी आयोजनों में हल्दी - मेहंदी की थीम के साथ ब्रज की फूलों की होली को भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम की व्यवस्था प्रियंका तिवारी, भूरा भाई, सोनू बंसल,मनप्रीत सिंह सोबती,छोटू, अमित कुमार सिंह, प्रांशुल अग्रवाल, विवेक उपाध्याय, राधे राजपूत, रवि पटेल, राहुल गौर कृष्ण डोली शिवम, विनोद चौधरी, प्रशांत चतुर्वेदी, ऋषि शर्मा आदि ने प्रमुख रूप से संभाली

इस अवसर पर वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े उन लोगों का सम्मान भी किया गया जिन्होंने वेडिंग इंडस्ट्रीज को अपने क्षेत्र में नए आयाम देकर आगे बढ़ाया है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन संगठन के एडमिनिस्ट्रेटर अनिल सविता द्वारा किया गया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन