Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लॉयंस क्लब विशाल की महफिल में गूंजे हंसी के ठहाके, विष्णु सक्सेना और सुरेश अलबेला ने गुदगुदाया

Pragya News 24

Fri, Sep 6, 2024
Post views : 61
  • शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयंस क्लब विशाल ने आयोजित किया कवि सम्मेलन
  • तीन अंतर्राष्ट्रीय कवियों ने सजाया कवि सम्मेलन का मंच, फूटी हंसी की फुहार
  • शिक्षा− चिकित्सा में सेवाएं देने वाले सदस्यों का किया गया सम्मान

आगरा। व्यंग, कटाक्ष और हास्य की फुहार की लड़ियां बिखरीं लॉयंस क्लब आफ आगरा विशाल के हास्य कवि सम्मेलन में। गुरुवार को ताज पूर्वी गेट रोड स्थित ताज कन्वेंशन सेंटर पर लॉयंस क्लब आफ आगरा विशाल द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान संग हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्लब के प्रतिवर्ष लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में लगातार कई वर्षों से सेवाएं दे रहे डॉ अजय प्रकाश, डॉ अरविंद जैन और डॉ असीम अग्रवाल सहित शिक्षा क्षेत्र में सेवा कर रहे डॉ सुशील गुप्ता विभव ने दीप प्रज्जवलित किया।

अध्यक्ष हेमेंद्र अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ अजय प्रकाश, विगत कई वर्षों से डॉ दिव्या प्रकाश की स्मृति में हर वर्ष पित्ताशय के 100 निःशुल्क आपरेशन करते हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ अरविंद जैन मधुमेह और डॉ असीम अग्रवाल नेत्र रोग की चिकित्सा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर निःशुल्क करते हैं। समय− समय पर शिविर भी लगाते हैं। डॉ सुशील गुप्ता शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सेवाएं दे रहे हैं। समाज को दिए जा रहे इस योगदान के लिए क्लब सभी चिकित्सकों का सम्मान करता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर क्लब शिक्षक सदस्य कविता अग्रवाल, आशा गोयल, अर्चना गुप्ता और डॉ विवेक गुप्ता एवं साहित्यकार डॉ कामना धवन, मीना अग्रवाल, गुरमीत कालरा को सम्मानित किया गया। डॉ कामना धवन की पुस्तक एक नई उड़ान का विमोचन भी कार्यक्रम के प्रथम सत्र में हुआ। क्लब के वरिष्ठ सदस्य अजय बंसल ने सभी के सेवा कार्यों की सराहना की।

इसके बाद द्वितीय सत्र में लाफ्टर शो सीजन 4 के विजेता सुरेश अलबेला ने कपिल शर्मा के शो में प्रस्तुत कमेंट से हँसी का तूफान ला दिया। उन्होंने जब कहा कि हम कवि लोग 50 परसेंट पागल होते हैं, तभी मंच से दर्शकदीर्घा से आवाज उठी आप तो भाई 100 परसेंट हैं। तो अलबेला बोले कि 100 परसेंट तो वो होता है जो हमको बुलाता है। इतना सुनते ही हंसी की जैसे लड़ी लग गयी। यश भारती सम्मान से सम्मानित और अन्तर्राष्ट्रीय कवि डॉ विष्णु सक्सेना ने अपनी रचना रेत पर नाम लिखने से क्या फायदा, एक आई लहर कुछ बचेगा नहीं, तुमने पत्थर दिल हमको कह तो दिया, पत्थरों पर लिखोगे मिटेगा नहीं…सहित अन्य हास्य कविताओं का पाठ किया। वाह− वाह टीवी शो फेम और अन्तर्राष्ट्रीय कवि पवन आगरी ने कहा फेल छात्र को शिक्षक ने बहुत डांटा, और धीरे से दिया उसके गाल पर एक चांटा, बोले मूर्ख ये तीसरी बार तेरी फेल की मार्कशीट आई है, सच बता क्या तूने मिनिस्टर बनने की कसम खाई है…पंक्तियों से राजनीतिक परिस्थितियों पर व्यंग किया।

इस अवसर पर सचिव सुनील बंसल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, संजय बंसल, धन कुमार जैन, रवि शंकर अग्रवाल, हरिमोहन गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन