दशहरा शोभायात्रा : विनय अग्रवाल के इनकार के बावजूद बने मुख्य संरक्षक, दिनेश पाठक संभालेंगे अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Pragya News 24
Mon, Oct 19, 2026
20 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे निकलेगी प्राचीन दशहरा शोभायात्रा, परंपरागत मार्ग से होते हुए जटपुरा मंदिर पर होगा समापन
आगरा। प्राचीन दशहरा शोभायात्रा के आयोजन को लेकर चल रहे घटनाक्रम के बीच आयोजन समिति का गठन कर दिया गया है। विनय अग्रवाल ने अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस लेते हुए दिनेश पाठक को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे मंदिर कमेटी ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। वहीं, विनय अग्रवाल के मना करने के बावजूद मंदिर कमेटी ने उन्हें आयोजन समिति का मुख्य संरक्षक नियुक्त कर दिया।
विनय अग्रवाल ने अध्यक्ष पद छोड़ते समय पांचों पार्षदों से दशहरा शोभायात्रा निकालने की जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया था। हालांकि, शोभायात्रा के आयोजन को लेकर पार्षद कोई ठोस निर्णय नहीं ले सके। इसके बाद मंदिर कमेटी ने दिनेश पाठक के नेतृत्व में नई आयोजन समिति गठित कर शोभायात्रा की जिम्मेदारी सौंप दी।
विनय अग्रवाल ने कहा कि उनके लिए किसी पद पर बने रहने से अधिक महत्वपूर्ण भगवान श्रीराम की सेवा और दशहरा शोभायात्रा की प्राचीन परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाना है। वह अध्यक्ष के बजाय एक कार्यकर्ता और रामभक्त के रूप में आयोजन में सहयोग करना चाहते हैं। उन्होंने मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी लेने से भी इनकार किया, लेकिन मंदिर कमेटी ने उनके प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा। विनय अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने की बात कही।
दशहरा शोभायात्रा आयोजन समिति घोषित
आयोजन समिति में विनय अग्रवाल को मुख्य संरक्षक, दिनेश पाठक को अध्यक्ष और हर्षित पाठक को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। मोनी पारिक को महामंत्री, त्रिभुवन कठेरिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामदास कटारा को सर्वव्यवस्था प्रमुख और संजय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
सह कोषाध्यक्ष: श्री भक्त वत्सल बंसल
संयोजक शोभायात्रा: श्री पुष्पेन्द्र चौधरी एवं श्री दीपक चौधरी
राजगद्दी प्रभारी: श्री शुभम चौधरी
संगठन मंत्री: श्री देवू शर्मा
प्रचार मंत्री: श्री दिनेश यादव
सचिव: श्री विनोद लोधी
मंत्री: श्री जितेन्द्र लोधी एवं श्री अनूप राणा
उप महामंत्री: श्री गौरव लोधी
संरक्षक मंडल: श्री अरविंद स्वरूप दास, श्री विपिन चौधरी, श्री श्यामानंद लोधी, श्री बी.पी. श्रीवास्तव, श्री लखपत लाल, श्री राकेश लोधी, श्री कमल राजपूत, श्री मटरू सिंह, श्री नेमी चंद यादव, श्री शैलेंद्र चौधरी, श्री लक्ष्मी नारायण कठेरिया, श्री महेश लोधी, श्री भरत बर्नबाल, श्री मुकेश कुमार एडवोकेट एवं श्री बृजेश लोधी को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है।
20 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे निकलेगी शोभायात्रा
प्राचीन दशहरा शोभायात्रा 20 अक्टूबर 2026 को शाम 6:30 बजे जटपुरा मंदिर से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा अपने परंपरागत मार्ग से होते हुए न्यू राजा मंडी, तोता का लाल, आलमगंज, लोहामंडी चौराहा, बलदेवगंज, लोहा बाजार, राजा मंडी, राजा मंडी चौराहा, सेंट जॉन्स और खातीपाड़ा से गुजरेगी। इसके बाद पुनः जटपुरा मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन होगा।
आयोजन समिति ने जटपुरा के निवासियों, क्षेत्रवासियों, धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। समिति ने सभी से भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए इस प्राचीन धार्मिक परंपरा को सफल बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया है।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन