Thu 22 Oct 2026
Breaking News Exclusive
भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे सोने की लंका में हनुमान जी ने लगाई आग, रामसेतु बांध लंका पहुंची वानर सेना विनय अग्रवाल के इनकार के बावजूद बने मुख्य संरक्षक, दिनेश पाठक संभालेंगे अध्यक्ष की जिम्मेदारी ‘मिशन 9000’ के तहत बांटे तुलसी के पौधे सीताराम मंदिर में जनकपुरी महोत्सव समिति का भव्य स्वागत रणभूमि में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, प्रभु श्रीराम के अमोघ अस्त्र से धराशायी हुआ कुंभकर्ण सूर्पणखा की कटी नाक, स्वर्ण मृग का छल और सीता हरण से सजी रामलीला

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

पर्यावरण संरक्षण की पहल : ‘मिशन 9000’ के तहत बांटे तुलसी के पौधे

Pragya News 24

Mon, Oct 19, 2026
Post views : 47

वसुधा क्लाइम केयर फाउंडेशन ने घर-घर पहुंचकर लोगों को किया जागरूक, वायु प्रदूषण की रोकथाम का दिया संदेश

आगरा। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वसुधा क्लाइम केयर फाउंडेशन ने अपने सेवा प्रकल्प ‘मिशन 9000’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत संस्था के पदाधिकारी और स्वयंसेवक शहर के विभिन्न मंदिरों, स्कूलों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों पर तुलसी के पौधे वितरित कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को दयालबाग क्षेत्र के टैगोर नगर में संस्था की अध्यक्ष संगीता दुबे और संयुक्त सचिव निहारिका शर्मा ने घर-घर जाकर तुलसी के पौधे वितरित किए। इस दौरान लोगों को पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

संस्था की अध्यक्ष संगीता दुबे ने कहा कि वायु प्रदूषण मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इससे बचाव के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ ही प्रदूषण की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास करना आवश्यक है।

महासचिव दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि तुलसी भारतीय परंपरा में विशेष महत्व रखने वाला पौधा है। पौधों का संरक्षण और अधिकाधिक हरियाली विकसित करना स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने घरों और आसपास पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

इस अभियान में संस्था की अध्यक्ष संगीता दुबे, महासचिव दीपक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रेखा सारस्वत, संयुक्त सचिव निहारिका शर्मा, कोषाध्यक्ष विख्यात अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मिथिलेश, स्वयंसेवक प्रमुख आश्रय जैन और कार्यकारिणी सदस्य हरीश सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संस्था का उद्देश्य पौध वितरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों की जिम्मेदारी और सहभागिता को बढ़ाना है।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन