Mon 15 Jun 2026
Breaking News Exclusive
हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक आँखों के सामने घट रही घटना पर हाथ तो छोड़िये, मुँह नहीं खोल सकते शिवरात्रि मनोरथ में शिवस्वरूप के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु सुदामा चरित्र ने श्रद्धालुओं की आंखें कीं नम, मित्रता और भक्ति का दिया अमूल्य संदेश कुशवाह सद्भावना फाउंडेशन का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह, 300 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान नवज्योति ने 54 बालिकाओं को वितरित कीं साइकिलें, शिक्षा और सुरक्षा को मिला नया संबल आगरा विकास सेवा समिति द्वारा अग्रवन में चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन, किया 400 यूनिट रक्तदान श्रीमथुरादीश मंदिर में छोटी दीपावली का हुआ भव्य उत्सव, रोशनी से जगमगाया मंदिर आगरा पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, व्यापारियों की समस्याओं का लिया जायजा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ऑपरेशन टूरिस्ट डिलायट के तहत पर्यटन पुलिस ने चलाया अभियान, 17 लपके गिरफ्तार

Pragya News 24

Mon, Sep 18, 2023
Post views : 117
Agra. पर्यटन पुलिस की ओर से शुरू किये गए ऑपरेशन टूरिस्ट डिलायट का असर दिखने लगा है। इस ऑपरेशन के तहत टूरिस्ट पुलिस ने लपकों पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। टूरिस्ट पुलिस में एक दिन में 17 लपकों को गिरफ्तार कर उनपर कार्यवाही की है। पर्यटन पुलिस की इस कार्यवाही से चारों ओर हड़कंप मचा हुआ है। पहली बार कैंट स्टेशन पर कार्रवाई आपकों बताते चले कि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के साथ साथ उन्हें लपकों से बचाने के लिए पर्यटन पुलिस ने ऑपेरशन टूरिस्ट डिलायट की शुरुआत की है। एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व में इस अभियान को चलाया का रहा है। इस ऑपेरशन के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पर्यटन पुलिस ने एसीपी ताज़ सुरक्षा के नेतृत्व में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन सहित ताज़ महल और आगरा किला पर लपकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 17 लपकों को पकड़ा गया जो पर्यटकों को परेशान कर रहे थे। लगातार चलेगा यह अभियान एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया कि पर्यटकों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है जिससे लपके उन्हें परेशान न करे और भारत की छवि विदेशों में धूमिल न हो।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन