Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आनंद मंगल हॉस्पिटल में आरंभ हुआ तीन दिवसीय शिविर, महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित पहल

Pragya News 24

Fri, Aug 1, 2025
Post views : 118
  • विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल ने फीता काटकर किया उद्घाटन

आगरा। कमला नगर स्थित आनंद मंगल हॉस्पिटल के 30 गौरवपूर्ण वर्षों की सेवा यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एवं वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अजय बंसल की पुण्य स्मृति में शुक्रवार को तीन दिवसीय निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं नेशनल चैंबर ऑफ़ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के अध्यक्ष संजय गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं देवरहा बाबा के चित्र के समक्ष मालार्पण कर किया।

विधायक खंडेलवाल ने कहा कि डॉ. अजय बंसल की सेवा भावना और समर्पण को यह शिविर सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
संजय गोयल ने आनंद मंगल हॉस्पिटल की सेवाओं को समाज सेवा और चिकित्सा का आदर्श संगम बताया।
भाजपा बृजक्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक आरके राघव एवं रोमसंस ग्रुप के निदेशक विकास खन्ना ने भी शिविर स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आयोजन की सराहना की।
प्रबंधक आशीष बंसल ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में प्रतिदिन सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक 150 से 200 महिलाओं की निःशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ स्मिता राघव महिलाओं को परामर्श देंगी।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता राघव ने बताया कि आज के समय में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। बहुत सी महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज कर देती हैं। यह शिविर उन्हें समय पर परामर्श और जांच की सुविधा देकर बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक कदम है। उन्होंने बताया कि शिविर में अल्ट्रासाउंड, हिमोग्लोबिन, थायरॉइड, शुगर व बीपी की जांच सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. हेमंत बंसल ने बताया कि महिला स्वास्थ्य समाज की रीढ़ है। जब एक महिला स्वस्थ रहती है तो पूरा परिवार और समाज स्वस्थ रहता है। इस शिविर का उद्देश्य केवल जांच करना नहीं है, बल्कि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता देना भी है, जिससे वे समय पर इलाज करा सकें। यह आयोजन डॉ. अजय बंसल की मानवीय दृष्टि और सेवा भावना को सच्ची श्रद्धांजलि है। वे समाज के हर वर्ग तक चिकित्सा सेवा पहुंचाने का प्रयास करते थे।

कार्यक्रम का संचालन रागिनी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर देवेश गोयल, दीपेश गोयल, शैलेश गोयल, डॉ दिनेश गोयल, विनेश जैन, बृजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन