Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 11 अक्टूबर को होगा आगरा में डांडिया का धमाल

Pragya News 24

Tue, Oct 1, 2024
Post views : 51
  • ऋषिका, द परफॉर्मर बैंड के साथ होगा डांडिया का आगाज, 11 अक्टूबर को सजेंगी डांडिया स्टिक

आगरा। आरोही सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, हेल्थ पार्क व अपना शहर आगरा द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव व गरबा नाईट के आयोजन का पोस्टर विमोचन आज कलेवा रेस्टोरेंट गाँधी नगर में संपन्न हुआ।
आरोही संस्था के निदेशक अमित तिवारी ने बताया कि संस्था पिछले 3 वर्षो से डांडिया महोत्सव व गरबा नाईट का आयोजन करती आ रही है, संस्था ने इस वर्ष आयोजन में दिल्ली से डी.जे. बेस्ड बैंड बुलाया है जिसमें एंकर, सिंगर्स, रैपर्स, ढोली प्लेयर्स व पेर्कस्कशनिस्ट आदि अपने अंदाज में पब्लिक को डांडिया के गानो पर झूमने पर मजबूर कर देगा। कार्यक्रम के सहयोगी पवन दोनेरिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुंबई से डांस इंडिया डांस फेम ऋषिका सिंह को भी बुलाया है जो कि 7 दिन यहाँ डांडिया गरबा कि ट्रेनिंग देंगी व 11 अक्टूबर को ग्रुप डांस कम्पटीशन का जजमेंट भी करेंगी।

ऋषिका ने बताया कि आगरा आना उनको बहुत पसंद है इस बार वो 1 हफ्ते आगरा के लोगों को डांडिया गरबा खुद से सिखाएंगी और बहुत जल्द ही आगरा में अपना डांसिंग इंस्टिट्यूट भी ओपन कर रही है उन्होंने संस्था को उन्हें आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया।

हेल्थ पार्क के निदेशक धीरज वर्मा ने बताया कि इस वर्ष डांडिया महोत्सव में ग्रुप डांस कम्पटीशन भी रखा गया है जिसमें प्रथम 11000/- ,द्वितीय 5100/- व तृतीय 3100/- का पुरुस्कार विजेताओं को दिया जाएगा और साथ ही लकी ड्रा भी दिए जाएंगे।

अपना शहर आगरा के शेखर सिंह ने बताया कि महोत्सव का प्रचार प्रसार पेज पर लगातार वायरल हो रहा है, इस बार प्रचार से ऐसा माहौल बन रहा है जैसे कि गुजरात में डांडिया का आयोजन हो रहा है। शहर में डांडिया महोत्सव के पासेज कूल डूड कमला नगर, फुल डिजिटल मार्केटिंग, सेकंड फ्लोर, समृद्धि बिल्डिंग संजय प्लेस, जी. एस इंस्टिट्यूट ऑफ डांस, ट्रांस यमुना फेस-1 रामबाग, शेखराय फिल्म स्टूडियो, कालिंदी विहार, यू क्लीन लउंड्री कारगिल पेट्रोल पंप, कलेवा रेस्टोरेंट नार्थ गाँधी नगर से मिल रहे हैं।

गरबा की प्रमुख कोरियोग्राफी मुंबई से आई ऋषिका सिंह गुजराती थीम पर प्रस्तुतियाँ तैयार करवाएंगी, ऋषिका को असिस्टेंट करेंगे धीरज वर्मा व मशहूर यू. टुबर नंदिनी सोलंकी।

पोस्टर विमोचन में मुख्य रूप से आरोही इवेंट्स के निदेशक अमित तिवारी, हेल्थ पार्क के निदेशक धीरज वर्मा, अपना शहर आगरा से शेखर सिंह, कलेवा रेस्टोरेंट के अध्यक्ष राजीव शर्मा, निदेशक प्रखर शर्मा व महाप्रबंधक सोनू वर्मा, कपिल सिब्बल, पवन दोनेरिया आदि उपस्थित थे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन