Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अर्जुन नगर में दो वृद्ध महिलाओं के शव मिलने से मचा हड़कंप

Pragya News 24

Thu, May 30, 2024
Post views : 28

आगरा। अर्जुन नगर इलाके में एक मकान के अंदर दो वृद्ध महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताते चलें कि शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर इलाके में एक मकान में दो वृद्ध महिलाएं रह रही थी। पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय ने बताया कि दोनों महिलाएं जिस कमरे में रह रही थी उसका दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि दोनों महिलाओं की मौत हो चुकी थी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है। पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय के मुताबिक प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। मगर हैरान करने वाली बात यह है कि आखिरकार ऐसा क्या कारण रहा कि दोनों वृद्ध महिलाओं ने एक साथ आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से बातचीत कर रही है। लोगों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी मौके के लिए बुलाया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन