Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सैंपलिंग के नाम पर न हो उत्पीड़न, मसाला व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से लगाई न्याय की गुहार

Pragya News 24

Thu, Jun 27, 2024
Post views : 31

आगरा। बाहरी देशों को निर्यात किये गए मसालों में कीटनाशक पाए जाने के बाद भारतीय खाद सुरक्षा और मानक की ओर से मसाला उत्पादकों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर प्रदेश के व्यापारियों में नारजगी है। व्यापारियों का कहना है कि सही तथ्यों को अनदेखा कर विभाग ने मसालों में हानिकारक कीटनाशकों के इस्तेमाल का आरोप लगाया जबकि कीटनाशक का इस्तेमाल अपनी फसल बचाने के लिए किसान करता है।

व्यापारियों का कहना है कि इस सन्दर्भ में यह होना चाहिए कि सरकार किसानों को शिक्षित और जागरूक करें। आगरा के नामचीन मसाले मुंशी पन्ना मसाला, गोल्डी मसाला, शिल्पा मसाले, दया मसाला बड़े ब्रांड का भी उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों में मसालों के कीटनाशक मिलाना असंभव है। बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न मुद्दों पर राय रखीं जिसमें ये प्रमुख हैं -

  1. पेस्टीसाइड का उपयोग खेत में किसान द्वारा होता है, मसाला उत्पादक द्वारा नहीं मिलाया जाता।
  2. सरकार का किसान पर नियंत्रण नहीं है इसलिए इंडस्ट्री को निशाना बनाया जा रहा है।
  3. अनेकों मसाले बनाने में 40-50 से ज्यादा आइटम इस्तेमाल होते हैं। सूक्ष्म और लघु उद्योग के पास साधन नहीं है कि वो हर आइटम को खरीद कर 265 जांच करें।
  4. सरकार APMC मंडी का संचालन करती है और उसमे वो ही माल बिकना चाहिए जिसमें Pesticides की मात्रा नियमानुसार हो।
  5. सरकार को सही फसल की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी तब ही भारतीय उद्योग आगे बढ़ेंगे।
  6. इस पूरे मामलें में सरकार द्वारा बहुत ही गलत तरह से मसाला उद्योग के साथ अन्याय किया जा रहा है।
  7. एक ब्रांड बनाने में सालों की मेहनत लगती है और सरकार के इस कदम से ग्राहक का ब्रांडों पर से विश्वास उठ रहा है जबकि ब्रांड्स की इसमें कोई गलती भी नहीं है।
  8. पूरे देश में इस अभियान के प्रति बहुत नाराजगी है।
  9. जिन स्थानों पर साबुत मसालों की पैदावार होती है वहीं से साबुत मसालों के सैंपल लिए जाये, उससे सही स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
  10. इस अभियान के दौरान फेल हुए नमूनों की जांच रिपोर्ट को निरस्त की जाए और मसाला उत्पादक के ऊपर की जाने वाली कार्यवाही पर रोक लगाई जाये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन