Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सेंट पीटर्स में 9 अक्टूबर को सजेगी व्यापार की दुनिया

Pragya News 24

Mon, Oct 7, 2024
Post views : 52
  • सेंट पीटर्स कॉलेज में 9 अक्टूबर को होगा बी वर्ल्ड कॉमर्स फेस्ट का आयोजन
  • आगरा मण्डल के 20 स्कूलों के लगभग 600 से अधिक विद्यार्थी लेंगे कार्यक्रम में भाग

आगरा। सेंट पीटर्स कालेज में 9 अक्टूबर को व्यापार की दुनियां सजेगी। डॉलर व रुपयों से सजे परियर में सेठ जी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेंगे। एक ओर जहां दलाल स्ट्रीट में देश के भावी व्यापारी शेयर मार्केट की बारीकियां सीखेंगे वहीं बी टैंक (शार्क टैंक की तर्ज पर) में व्यापारिक योजनाऐं बनाना सीखेंगे। जिसमें न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों के रोजगार को भी ध्यान में रखा जाएगा। व्यापार के साथ राजनीतिक पक्ष की समझ को मजबूत करने के लिए मोक पार्लियामेंट कार्यक्रम में कॉमर्स के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को बढ़ाएंगे। सहयोग के लिए पुराने साथी भी शामिल होंगे।

यह मौका विद्यार्थियों को सेंट पीटर्स कॉलेज में कॉमर्स क्लब द्वारा आयोजित बी वर्ड (बिजनेस वर्ड) में मिलेगा। जिसे आयोजित करेंगे सेंट पीटर्स कक्षा 12वीं व 11वीं कॉमर्स के विद्यार्थी और विभिन्न प्रतियोगिताओं व आयोजन के माध्यम से बिजनेस की बारीकियों को सीखेंगे। सेंट पीटर्स कॉलेज के कॉमर्स के विभागाध्यक्ष मनीष मगन के साथ विद्यार्थियों की मीटिंग में आज तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मनीष मगन ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी अधिकार के साथ जिम्मेदारी और प्रबंधन सीखते हैं। तैयारियों से लेकर आयोजन तक सभी काम विद्यार्थी करते हैं। जिसमें न को झेलना सीखकर न सिर्फ भावनात्मक रूप से बल्कि संघर्ष के साथ आगे बढ़ना सीखते हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन 9 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि बिजनेस वेबसाइट के फाउंडर और सेंट पीटर्स कालेज के पूर्व छात्र सिद्धार्थ होंगे। वहीं समापन समारोह के मुख्य अतिथि ओसवाल ग्रुप के नरेश जैन होंगे। कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को मार्केट में प्रोडक्ट लॉन्च करने से लेकर उसके प्रचार प्रसार तक की तकनीकि जानकारियों के साथ सात प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी इसके लिए 6 माह से तैयारियों में जुटे हैं। जिसमें आगरा सहित झांसी, अलीगढ़, मथुरा, भरतपुर, फिरोजाबाद के विद्यार्थी रहेंगे। कालेज के प्रधानाचार्य फादर डॉ. अलवेन पिंटो ने विद्यार्थियों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन