Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नौनिहालों की प्रतिभा ने किया मंत्रमुग्ध, संस्कार-संस्कृति का दिया संदेश

Pragya News 24

Thu, May 16, 2024
Post views : 28
  • जिंगल बैल्स स्कूल ट्रान्स यमुना कॉलोनी का 17 वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न

आगरा। सनातन संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जिंगल बैल्स स्कूल ट्रान्स यमुना के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। गुरुवार को वाटरवक्र्स स्थित अतिथिवन में जिंगल बैल्स स्कूल ट्रान्स यमुना कॉलोनी का 17 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक बीरेंद्र अग्रवाल ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणपति एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुयी। वार्षिक समारोह में बच्चों द्वारा रंगा− रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। जिसमें वृद्धों की सेवा, पर्यावरण की रक्षा आदि प्रस्तुतियां प्रमुख रहीं।

वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजित जिंगल बैल्स स्कूल ट्रांसयमुना के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुतियां देते बच्चे।

स्कूल की कॉर्डिनेटर रितु अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के उत्साहवर्धन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा और एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रूप देते हैं। इसलिए समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। प्रबंधक बीरेंद्र अग्रवाल ने प्रस्तुति देने वाले बच्चों का प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सभी बच्चों को हाइटेक एजूकेशन शिक्षा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदान की जा रही है।

आयोजन की व्यवस्थाएं बबिता, दीक्षा, सोनम, हिमांशी, भार्गवी आदि ने संभाली। संचालन पूजा, नीरू, तनु शर्मा ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन