Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने पार्वती घाट पर किया यमुना मैया का पूजन, चुनरी अर्पित कर की निर्मल धारा की कामना रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति : मण्डलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक हुई संपन्न

आगरा। आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक हुई। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक मण्डल में कुल 85 प्रतिशत मार्जिन मनी की स्वीकृति प्रदान की गयी। लक्ष्य के सापेक्ष मार्जिनमनी की स्वीकृति और वितरण में फिरोजाबाद की खराब प्रगति रही। प्रगति में सुधार लाने एवं मथुरा में मार्जिनमनी स्वीकृति में वृद्धि करने के निर्देश दिए।

ओडीओपी वित्त पोषण सहायता योजना में वर्तमान वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 94 प्रतिशत की मार्जिन मनी स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि इस अभियान में चारों जिलों में वितरण वृद्धि शत प्रतिशत सुनिश्चित करें।
मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की विगत बैठक के अनुपालन एवं वर्तमान स्थिति की मंडलायुक्त महोदय द्वारा समीक्षा की गई।
फाउण्ड्री नगर में पार्क हेतु छोड़ी गयी जमीन पर सौन्दर्यीकरण कार्य कराए जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि कार्य शुरू करा दिया गया है। मार्च तक कार्य पूर्ण हो जायेगा।
गलीचा बिराई प्रशिक्षण योजना के लिए जल्द से जल्द लाभार्थियों की सूची एवं अन्य विवरण एकत्रित कर प्रशिक्षण शुरू कराने हेतु दिल्ली मुख्य कार्यालय में पत्र प्रेषित किए जाने की कार्यवाही के निर्देश दिए।
यूपीसीडा विभाग द्वारा टैक्स चार्ज ज्यादा लिए जाने के प्रकरण पर आयुक्त महोदय द्वारा यूपीसीडा नगर निगम के अद्यतन टैक्स प्रणाली/नियमों का आंकलन करव्यापारियों के हितों को ध्यान में रख टैक्स बिल का प्रावधान तैयार करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
निवेश मित्र पोर्टल के अन्तर्गत लंम्बित प्रकरणों की समीक्षा की गयी। मण्डलायुक्त महोदय ने मथुरा में सबसे ज्यादा लंबित प्रकरणों को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

बैठक में मौजूद उद्योग बन्धुओं द्वारा सिकन्दरा औद्योगिक क्षेत्र, बोदला बिचपुरी औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत समस्या से अवगत कराते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग की गयी। मुख्य अभियंता डीवीवीएनएल को समस्या का निदान कराये जाने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्रों में बने नालों की समुचित सफाई करने एवं बोदला बिचपुरी रोड़ पर अवैध रूप से लगने वाले फड़ बाजार पर रोक लगाने को कहा। फतेहाबाद रोड़ पर सार्वजनिक पार्किंग स्थल नहीं होने का प्रकरण रखने पर एडीए और निगम अधिकारियों को पार्किंग हेतु स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन