Mon 04 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: समाधि स्थल से निकाला गया महंत योगी चेतन नाथ महाराज का शव, होगा पोस्टमार्टम

Pragya News 24

Wed, May 22, 2024
Post views : 49

Agra. टैंक चौराहे के पास बाबा लाल नाथ की समाधि मठ परिषद में मृत मिले महंत योगी चेतन नाथ महाराज के शव को समाधि से निकाल लिया गया है। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में थाना सदर पुलिस ने समाधि से शव को बाहर निकालने की कार्यवाही की। बाबा लाल नाथ के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्ट कराए जाने की मांग की थी।

नाथ संप्रदाय के बाबा बालक नाथ के उत्तराधिकारी योगी चेतन नाथ 12 मई को टैंक चौराहे के पास बाबा लालनाथ की समाधि मठ परिसर में मृत पाए गए थे। आरोप है कि उनके सिर पर चोट लगी थी। शरीर पर कई जगह घाव थे। कमरे में खून फैला हुआ था। महंत के अन्य संतों ने रात में गिर जाने से मौत की आशंका जताई थी। इस पर उन्हें समाधि दे दी गई, मगर चेतन नाथ के भाई मुन्ना मिश्रा उनके कमरे में गए थे। उन्हें चेतन नाथ का मोबाइल जेवर और डेबिट कार्ड नहीं मिला। मोबाइल की लोकेशन प्रतापगढ़ और दिल्ली की आई है। डेबिट कार्ड का प्रयोग कर खाते से रकम भी निकल गई है।

एसीपी क्राइम ने बताया कि मृतक चेतन नाथ की हत्या का आरोप लगाकर दोबारा से जांच कराने की मांग की थी। इस पर एक टीम गठित कर आज समाधि से उनके शव को निकाला गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन