Tue 25 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नेशन ऐज चेरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रतिभा ने बिखेरा रंग

Pragya News 24

Sat, Sep 13, 2025
Post views : 103

आगरा। समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय नेशन ऐज चेरिटेबल ट्रस्ट का सातवां वार्षिकोत्सव रविवार को संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. निहारिका मल्होत्रा और विशिष्ट अतिथि हिमांशु जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ के तुरंत बाद मंच पर बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं, जिनमें नन्हे कलाकारों की कला और उत्साह देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।

संस्था के अध्यक्ष अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2019 में हुई थी। संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक शिक्षा का उजियारा पहुँचाना है। वर्तमान में संस्था 50 बच्चों की शिक्षा का संपूर्ण वहन कर रही है। इसके साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 14 बच्चियों के सुरक्षित भविष्य के लिए धन संग्रह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे अवसर न केवल बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने का माध्यम हैं बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और प्रोत्साहन भी प्रदान करते हैं।

मुख्य अतिथि डॉ. निहारिका मल्होत्रा ने संस्था की इस पहल को सराहते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के साथ समाज में नई दिशा भी देते हैं। कार्यक्रम का समापन मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरण और सहयोगियों के सम्मान के साथ हुआ। संचालन दीप्ति अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर अंकित अग्रवाल, मनोज गर्ग, राहुल अग्रवाल, अनिता मेहरोत्रा, सतेंद्र अग्रवाल, मनुज सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन